इन गांवों में समस्या
तहसील क्षेत्र के ग्राम खमतरा, देवरी मारवाड़ी, खमरिया, बिचुआ, मेर, पहरुआ, भोपार, अतरिया, सिंघनपुरी, कटरिया, रामपुर, ठिर्री, सारंगपुर, जिर्री, झिन्नापिपरिया, भमका आदि गांव के किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि तकरीबन 1 माह से बारिश ना होने के कारण धान की फसलों को निजी बोरिंग के सहारे सिंचाई की जा रही है, लेकिन कम वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग के कारण किसान सिंचाई का कार्य नहीं कर पा रहे। जिसको लेकर किसानों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक और सीएम हेल्पलाइन तक का सहारा लिया। कांग्रेस नेताओं ने भी :ह्लद्व:ाापन सौंपकर समस्या में सुधार की मांग की, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा।
किसानों ने बताई समस्या
खमरिया गांव किसान नारायण प्रसाद यादव ने बताया कि 3 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल बोई थी। जिसमें तकरीबन विद्युत स्थाई कनेक्शन की लागत लगा कर धान की फसल बोई थी। विद्युत समस्या के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर है। ऐसी स्थिति में मुनाफा तो छोडिय़े खेती की लागत भी निकालना मुश्किल है। जिससे किसान की हालत खराब होती जा रही है। किसानों को बारिश होने का भी इंतजार है, लेकिन तहसील क्षेत्र की स्थिति देख कर पुरानी कहावततो में का वर्षा जब कृषि सुखाने की बात को चरितार्थ होता देखा जा रहा है। किसान रात भर खेतो में सिंचाई के लिए जाते है, लेकिन लाइट की ट्रिपिंग और कम बोल्टेज के कारण सिर्फ खेतो में रात जागरण होता है ना की सिंचाई। किसानों में विभाग के प्रति आक्रोश है की जब व्यवस्था नही थी तो किसानों को कनेक्शन क्यों दिए गए।