कटनी

कटनी में पढ़ाई का मॉडल अब अपनाएगा खंडवा जिला, देखे वीडियो

पढ़ाई का तरीका जानने व डाटा एकत्र करने खंडवा जिला से दो सदस्यीय टीम पहुंची कटनी
 

कटनीAug 02, 2018 / 11:10 am

dharmendra pandey

model

कटनी. रेडियो, एलइडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराने वाला कटनी जिला संभवत: पहला जिला होगा। अब हमारे जिले का प्रयोग प्रदेश के खंडवा जिले में भी लागू होगा। यहां के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को शिक्षकों की कमीं नहीं खलेगी। छात्र रेडियो, एलइडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। प्रयोग को अमलीजामा पहनाने की कवायद भी शुरू हो गई। बुधवार को खंड़वा जिले की दो सदस्यीय टीम कटनी पहुंची। जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों से मुलाकात की। डाटा एकत्र किया और पढ़ाने का तरीका समझा।

प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमीं बनी हुई है। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा था। रिजल्ट में भी गिरावट आ रही थीं। इन सब समस्यों को देखते हुए कटनी जिले के पूर्व कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने एक नवाचार किया था। कक्षा 9 से 12वीं के लिए ज्ञान सेतू व कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों की पढ़ाई के लिए रेडियो व पेन ड्राइव से पढ़ाई करवाने का निर्णय लिया था। योग्य शिक्षकों का चयन कर सिलेवश तैयार कराया था। इसके बाद हाइस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में एलइडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई शुरू कराई। जिलेभर की समस्त स्कूलों में योजना का संचालन कराया। इस बीच उनका तबादला सरकार ने प्रदेश के खंडवा जिले में कर दिया। जानकारी के मुताबिक वहां के भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमीं बनीं हुई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। जिसके चलते पूर्व कलेक्टर गढ़पाले ने वहां भी यह प्रयोग लागू करवाने का निर्णय लिया। खंडवा जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कटनी भेजा और डाटा मंगवाया।
154 स्कूलों में दर्ज 40 हजार छात्रों को मिल रहा लाभ
जिले के पूर्व कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा माह जून 2017 में ज्ञान सेतू योजना लागू की गई थी। जिले के शिक्षा विभाग के सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत चंपुरिया ने बताया कि वर्तमान समय में यह योजना के जिलेभर के 154 हाइस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल में चल रहीं है। लगभग 40 हजार छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है।
………..

 

इनका कहना है
कटनी जिले के सरकारी स्कूलों में ज्ञान सेतू व रेडियो के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। यहां का प्रयोग अब खंडवा जिला में भी लागू होगा। इसके लिए डाटा एकत्र किया जा रहा है।
अनुराग जगनवार, जनशिक्षक खंडवा।
…………………..

खंडवा जिले के जनशिक्षक ज्ञान सेतू व रेडियो से होने वाली पढ़ाई का तरीका जानने आए हुए है। पूर्व कलेक्टर द्वारा किया गया यह प्रयोग अब खंडवा जिले में भी लागू किया जा रहा है।
संध्या तिवारी, एपीसी, जिला शिक्षा केंद्र कटनी।
…………………………

Home / Katni / कटनी में पढ़ाई का मॉडल अब अपनाएगा खंडवा जिला, देखे वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.