scriptmp election 2018 पिंक बूथ में होगा मतदान, सभी कर्मचारी होंगी महिलाएं | Voting Pink booth, all staf will be women | Patrika News

mp election 2018 पिंक बूथ में होगा मतदान, सभी कर्मचारी होंगी महिलाएं

locationकटनीPublished: Sep 15, 2018 12:59:49 pm

प्रदेश में पहला प्रयोग, कटनी में शहर के पांच मतदान केंद्र चिन्हित, प्रशिक्षण के लिए महिला कर्मचारियों का चयन शुरु

Chief Election Commission

Chief Election Commission

कटनी. विधानसभा चुनाव से पहले कटनी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया प्रयोग हो रहा है। इसमें चुनाव के दौरान शहर के पांच बूथों में बूथ चुनााव अधिकारी से लेकर सभी कर्मचारी महिला होंगे। नाम होगा पिंक बूथ। चुनाव में महिला सशक्तिकरण का संदेश देने प्रदेश में पहला नवाचार कटनी जिले में हो रहा है। इसमें शहर के पांच बूथ का चयन कर वहां महिला कर्मचारियों की तैनाती की तैयारी शुरु कर दी गई है।
खासबात यह है कि इन बूथों में चुनाव अधिकारी से लेकर क्रमांक एक व दो अधिकारी सहित बूथ संभालने वाले सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। पिंक बूथ में ड्यूटी करने वाले महिला अधिकारी व कर्मचारियों का चयन कर उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शहर में पांच बूथ वे होगें जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। अधिकारियों का मानना है कि इन बूथों में महिला अधिकारियों के होने से महिला मतदाताओं को मतदान में भी सहूलियत होगी।
अपर कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी के अनुसार पिंक बूथ का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। शहर के जिन पांच बूथों का चयन किया जाएगा वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। प्रदेश पहली बार होने वाले नवाचार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
एप में दर्ज होगी आचार संहिता उलघंन की शिकायत, 100 घंटे के भीतर होगा निराकरण
विधानसभा चुनाव 2018 से पहले निर्वाचन आयोग ने कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन होने पर शिकायत के लिए नया प्लेटफार्म तैयार किया है। यह है मोबाइल एप। सी विजिल नाम से लांच हो रहे एप में मतदाता मोबाइल से सीधे आचार संहिता उलंघन की शिकायत दर्ज करवा सकेगा। एप में शिकायत के दर्ज होने के बाद 100 घंटे में निराकरण अनिवार्य होगा। फर्जी शिकायत से बचने के लिए एप में ऐसी सुविधा है कि जहां फोटो या वीडियो ली जाएगी वहां का अक्षांश-देशांश नंबर आ जाएगा इससे पता लग सकेगा कि फोटो या वीडियो कहां से कब ली गई है। आचार संहिता की गलत शिकायत भी दर्ज नहीं हो सकेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो