कटनी

यहां सुबह जो नजर आता है, वो शाम को गायब दिखता है

क्या है माजरा, आप भी जानिए

कटनीMay 09, 2019 / 06:32 pm

sudhir shrivas

road

कटनी। स्टेशन चौराहे से वीआइपी रोड तक का मार्ग। सुबह 8.30 बजे यहां पर सडक़ चौड़ी नजर आती है। जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाता है सडक़ की चौड़ाई कम होती जाती है और शाम तक मार्ग से दोपहिया वाहन निकालना कठिन होता है। इसका कारण यह है कि एक ओर व्यापारियों के दुकानों की सामग्री सडक़ तक आ जाती है तो दूसरी ओर आधे रास्ते तक लोगों के दोपहिया वाहन खड़े होते हैं।
स्टेशन चौराहा से वीआइपी रोड होते हुए मुड़वारा स्टेशन, गायत्री नगर और सिविल लाइन से कचहरी चौक होते हुए कोतवाली चौराहे लोग निकलते हैं। शहर की भीड़ से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग लोग करते हैं। मार्ग पर बने काम्पलेक्स के व्यापारियों व आने वाले ग्राहकों के वाहन सडक़ तक खड़े होते हैं। इसका कारण यह है कि यहां पर निर्माण के दौरान पेवर ब्लाक लगाकर सडक़ को ऊंचा कर दिया गया है। दूसरी ओर मार्केट है, जिसके व्यापारियों का समान सडक़ पर आ जाता है और मार्ग संकरी गली में तब्दील हो जाता है।

नहीं करा पाए पालन

मार्ग में वाहनों व सामग्री को सडक़ से हटाने को लेकर कई बार यातायात व नगर निगम कार्रवाई कर चुका है। कार्रवाई के दौरान काम्पलेक्स के व्यापारियों व ग्राहकों के वाहनों को पेवर ब्लाक के ऊपर वाहन खड़े कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अधिकारी उसका पालन ही नहीं करा पा रहे हैं। मनमाने तरीके से होने वाली पार्किंग के कारण यहां पर दोपहर से लेकर देर शाम तक लोग परेशान होते हैं। इतना ही नहीं व्यापारियों के ठेलों व रिक्शों से सामग्री की भी लोडिंग-अनलोडिंग यहां पर होती है।
इनका कहना है -मुख्य मार्ग पर मनमाने तरीके से सामग्री व पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। कार्रवाई कर व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। – राघवेन्द्र भार्गव, यातायात थाना प्रभारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.