scriptपांच साल पहले युवती ने जिस युवक के साथ जीने मरने की कसमें खाईं, शादी के बाद उसी ने किया प्रताडि़त, गर्भ हटाने पिला दिया था कीटनाशक | Wife harassed for dowry after love marriage | Patrika News

पांच साल पहले युवती ने जिस युवक के साथ जीने मरने की कसमें खाईं, शादी के बाद उसी ने किया प्रताडि़त, गर्भ हटाने पिला दिया था कीटनाशक

locationकटनीPublished: Aug 30, 2019 11:24:24 am

Submitted by:

dharmendra pandey

-प्रेम विवाह के बाद पत्नी को किया दहेज के लिए प्रताडि़त-दो बच्चों के साथ महिला को पति ने निकाला, महिला थाना पहुंचकर पीडि़त ने बताई व्यथा
 

love-jihad.jpg

Husband

कटनी. पांच साल पहले जिस युवक से शहर की युवती ने प्रेम कर परिजनों की सहमति बनाने दिन रात एक कर दिए थे, शादी के बाद उसी युवक ने पहले दहेज की मांग को लेकर युवती को न सिर्फ प्रताडि़त किया, बल्कि गर्भ गिराने के लिए कीटनाशक तक पिला दिया था। अब दो बच्चों के बाद पति ने उसे बेसहारा छोड़ दिया। पीडि़त ने गुरुवार को महिला थाना पहुंचकर आपबीती बताई। पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
महिला थाना से मिली जानकारी मुताबिक रबर फैक्ट्री निवासी युवती का सतना जीआरपी कॉलोनी निवासी रतिक चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। साल 2014 में दोनों के परिजनों ने सहमति के साथ विवाह कर दिया। ससुराल पहुंचने के बाद युवती को दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात कराने के लिए कहा गया, लेेकिन उसने मनाकर दिया तो पति ने उसे कीटनाशक पिला दिया। जिससे बच्चा विकलांग हो गया। कुछ दिन पहले पति ने दो बच्चो के साथ युवती को निकाल भी दिया। इसके बाद युवती मायके आ गई और गुरुवार को महिला थाना पहुंचकर पति रतिक चौधरी, सास लक्ष्मी, देवर मनमोहन व ननद सरोजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी ने प्रकरण दर्ज किया।

-युवती की शिकायत पर पति, सास, ननद व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सतना जीआरपी कॉलोनी निवासी युवक रतिक चौधरी रेलवे का कर्मचारी है। पिता की मौत पर उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली है।
राखी पांडे, महिला थाना प्रभारी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो