scriptVIDEO-बिना पीएम कराए महिला का शव घर ले गए थे परिजन | Without a PM, the body of a woman was taken home | Patrika News

VIDEO-बिना पीएम कराए महिला का शव घर ले गए थे परिजन

locationकटनीPublished: Mar 09, 2019 10:22:30 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने घर से उठवाया, फिर कराया पीएम, लगाया प्रताडऩा का आरोप

jaipur news

crime

कटनी. एनकेजे थाना क्षेत्र के जैन कॉलोनी निवासी प्रतिमा तिवारी की शनिवार सुबह 8.30 बजे अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नही कराया। बिना पीएम करवाए ही अस्पताल से महिला का शव लेकर घर चले गए। जिसकी सूचना महिला के माता-पिता को लगी। उन्होंने एनकेजे पुलिस को सूचना दी। घर पहुंची पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल आई। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई और पीएम कराते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतिका के माता-पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार होशंगाबाद के ग्राम पिपरिया निवासी प्रतिमा तिवारी की एनकेजे जैन कॉलोनी निवासी सूर्य प्रताप तिवारी के साथ करीब छह साल पहले शादी हुई थी। बीती रात अज्ञात कारण महिला ने जहर खा लिया। उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्ट मार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। मायके पक्ष को जानकारी लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसमें उपनिरीक्षक कविता साहनी घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम करवाया।
दीदी को प्रताडि़त करते थे ससुराल वाले:
मृतिका प्रतिमा की छोटी बहन प्रज्ञा तिवारी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताडि़त करते थे। उसने यह बात कभी भी मम्मी-पापा को नहीं बताई। उसके शरीर पर चोट के भी निशान हैं। प्रज्ञा ने कहा कि बेटी का जन्म होने के बाद तो उसे लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। हर बात पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे।
…………………………….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो