script

…जब ७० साल की वृद्धा चढ़ गई हाइटेंशन टॉवर पर, देखे वीडियो

locationकटनीPublished: Jul 28, 2018 11:09:23 am

Submitted by:

dharmendra pandey

बारिश के बीच तीन घंटे से अधिक समय तक रही टावर पर, पुलिस की समझाइश के बाद उतरी

tower

tower

कटनी. 70 साल की जिस उम्र में 10कदम चलने के बाद लोगों की सांसे फूलने लगती है, उस उम्र में नन्हवारा की एक महिला हक के लिए सोमवार को टॉवर पर चढ़ गई। तेज बारिश के बीच वह तीन घंटे से अधिक समय तक टॉवर पर चढ़ी रहीं। टॉवर पर चढऩे की वजह मुआवजे का कम मिलना बताया जा रहा है। इधर, बुजुर्ग महिला के टॉवर पर चढऩे से पुलिस व जिला प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलते ही कैमोर थाने में पदस्थ एएसआई आरडी पांडे, एसएसआइ अनिल पांडे, रोहित सिंह व महिला आरक्षक प्रतिभा सिंह मौकास्थल पहुंचे। टॉवर पर चढ़ी महिला के सामने एसडीएम से मिलने की समझाइश दी। कंपनी के अधिकारियों से बात की। मुआवजा पूरा दिलाने का आश्वासन दिलाया। तब जाकर महिला नीचे उतरी।
जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र विजयराघवगढ़ के ग्राम नन्हवारा कला में जबलपुर पावर ग्रिड ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा टॉवर लगाया जा रहा है। इसके लिए कंपनी द्वारा किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। मुआवजा दिया गया है। इसी मामले में ग्रामीणों द्वारा मुआवजा कम मिलने का आरोप लगाया जा रहा है। नन्हवारा कला निवासी महिला शगुनाबाई बागरी के जमीन पर टॉवर खड़ा किया जा रहा है। कम मुआवजा को लेकर महिला 15 दिन से कलेक्टर, एसपी व एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान रही। शगुनाबाई ने बताया कि किसी भी दफ्तर में सुनवाई नहीं होने के बाद हक के लिए टॉवर पर चढऩा पड़ा।
15 दिन से चल रहा था आंदोलन
ग्रामीणों ने बताया कि मुआवजे को लेकर वृद्धा 15 दिन से आंदोलन पर थी। सोमवार को जब मुआवजा नहीं मिला तो हाइटेंशन लाइन पर चढ़ गई। महिला ने बताया कि सरकार द्वारा उसे मुआवजा कम दिलाया गया है। जबकि जमीन उसकी अधिक ग्रहण की गई है। इसलिए मुआवजा अधिक दिया जाए।

इनका कहना
महिला को मुआवजा दिया जा चुका है। मां-बेटे द्वारा गाइडलाइन से अधिक मुआवजे की मांग की जा रही है। जो अवैधानिक है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
ऋषि पवार, एसडीएम, विजयराघवगढ़
………………………………….

ट्रेंडिंग वीडियो