घर पर नहीं था कोई
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। मंगलवार की सुबह विवाद अधिक बढ़ गया। सुबह 19 वर्षीय बेटा काम पर चला गया। 18 वर्षीय बेटी पड़ोस में कुछ काम से चली गई व 17 वर्षीय छोटा बेटा घर से बाहर था। तभी अशोक ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बच्चों से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। वहीं इस वारदात के बाद से गांव में सनसनी का माहौल है।
इनका कहना है
हत्या और आत्महत्या के समय घर पर कोई नहीं था। मृतकों का एक बच्चा काम पर गया था व एक बाहर था। बेटी भी पड़ोस में गई थी। अभी वारदात के कारणों का पता नहीं चला है। पीएम कराकर मामले की जांच की जा रही है।
रोहित यादव, थाना प्रभारी रीठी।