scriptयुवाओं ने कहा बुजुर्गों के बीच समय बिताने से मिलती है जरुरी जानकारी | youth said spending time among elderly gives important information | Patrika News

युवाओं ने कहा बुजुर्गों के बीच समय बिताने से मिलती है जरुरी जानकारी

locationकटनीPublished: Feb 24, 2020 05:16:15 pm

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा.
 

Youth spent time among the elderly

युवाओं ने बुजुर्गों ने बीच बिताया समय

कटनी. वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के बीच समय बिताने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवाओं ने कहा कि उनकी स्मृतियों के बारे में जानने से इतिहास को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होता है। बुजुर्ग जो अनुभव युवाओं से साझा करते हैं उसमें जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने की भी जानकारी मिलती है।
कटनी के वृद्धाआश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अनुभव युवाओं ने साझा किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सरोज बच्चन नायक व शिक्षक कमलेश पाठक की मौजूदगी में भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का अनिल कांबले, मनीषा कांबले एवं मनमोहन बैरागी ने स्वागत किया। इससे पहले ग्राम टिकरिया में ग्रामवासियों के बीच सामाजिक न्याय में समानता के विषय पर लोगों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जागरुकता कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न मुद्दों चर्चा की गई।
स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, मतदान सहित अन्य विषयों पर लोगों को जागरुक किया गया। सदस्यों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आनंदम के माध्यम से नेकी की दीवार के अंतर्गत ग्राम वासियों को वस्त्र भी वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रतिदिन आने वाली समस्याओं का निदान किया गया। उनकी परेशानी सुनकर उसे दूर करने के लिए जरुरी जानकारी दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो