scriptकिसानों पर टूटी आफत, शार्ट सर्किट से जली दस बीघा गेहूं की फसल | 10 Bigha Wheat Crop Burnt by Short Circuit in Kaushambi | Patrika News

किसानों पर टूटी आफत, शार्ट सर्किट से जली दस बीघा गेहूं की फसल

locationकौशाम्बीPublished: Mar 31, 2021 09:59:35 pm

पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे विधायक दिया हर संभव मदद का भरोसा

kaushambifield burn

फसल जलने के बााद किसानाों के बीच विधाायक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कौशाम्बी. चायल तहसील के रसूलपुर बदले में मंगलवार को विद्युत शार्ट सर्किट की वजह से गेहूं की दस बीघा फसल जल कर राख हो गई। फसल जल जाने की सूचना मिलने पर विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। जिन-जिन किसानों की आग लगने से फसल जल गई उन किसानों से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

 

चायल तहसील के रसूलपुर बदले गांव में मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट के चलते लगभग 10 बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई थी। दमकल की गाड़ियों ने किसानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया था। आग से फसल जलने पर किसानों को हजारों का नुकसान हो गया। बुधवार को चायल विधायक संजय गुप्ता ने रसूलपुर गांव पहुंच पीड़ित कियानों से मुलाकात किया।

 

विधायक ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार चायल को किसानों की मदद करने के लिए निर्देशित किया। तहसीलदार से कहा कि आग से फसल जलाने वाले किसानों को सरकारी सहायता हेतु अपनी रिपोर्ट लगाएं। इन सभी किसानों को जल्दी ही मुआवजा दिया जाए। विधायक संजय गुप्ता ने जेई विद्युत भरवारी आकाश सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए दो सप्ताह के भीतर ढीले तारों को सही करने के लिए कहा। साथ ही कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Shivnandan Sahu

https://www.dailymotion.com/embed/video/x809o2f
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो