scriptकौशाम्बी के स्कूल में कीड़े वाला नाश्ता करने से दो दर्जन छात्राओं की हालत बिगड़ी | Patrika News
कौशाम्बी

कौशाम्बी के स्कूल में कीड़े वाला नाश्ता करने से दो दर्जन छात्राओं की हालत बिगड़ी

5 Photos
7 years ago
1/5
कौशाम्बी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्यति इंटर कालेज कोइलहा कौशाम्बी में पढ़ने वाली दो दर्जन छात्राओं की स्कूल में कीड़ायुक्त भोजन खा लेने से अचानक तबीयत बिगड़ गयी। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
2/5
छात्राओं का इलाज मूरतगंज स्थित पीएचसी में कराया गया। हालांकि सही समय पर पता चल जाने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। डॉक्टर ने उपचार के बाद सभी को वापस कॉलेज भेज दिया। बीमार छात्राओं मे दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बीमार छात्राओं की माने तो उन्हे सुबह नाश्ते मे छोले दिये गए थे, जिसमे कीड़े थे। उसके खाने के बाद उन्हे पेट दर्द की शिकायत हुई।
3/5
हालांकि कालेज प्रशासन छोले खाने से बीमारी होने की बात से इंकार कर रहा है। समाज कल्याण अधिकारी तो छात्रों के बीमार होने की शिकायत को ही सिरे से ख़ारिज करती रहीं। खबर अभिभावकों को मिली तो हड़कम्प मच गया। तत्काल लोग अपनी बच्चियों की खबर लेने स्कूल पहुंचे। इसके बाद भी उन्हें बच्चियों से मिलने के लिये घंटों इंतजार करना पड़ा।
4/5
उधर इस घटना के बाद स्कूल की शिक्षिकाएं किसी छात्रा को मीडिया के सामने नहीं आने दे रही थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलेज पहुंची और वहां भोजन का नमूना जांच के लिेये साथ ले गई। इस घटना के बाद भी कोई जिम्मेदार कुछ बोलने को तैया नहीं था।
5/5
नाश्ता करते समय करीब 10 छात्राओं को पेट दर्द आदि की शिकायत हुई। अधिक्षिका सुषमा को खबर लगी तो पेट दर्द से परेशान दस छात्राओं को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आठ तो इलाज के बाद सामान्य हो गईं। पर दो को डाक्टरों ने घंटे भर निगरानी मे रखा और उनका उपचार किया।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.