scriptबसपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद प्रशासन में लगवाई बुद्ध व डॉ अंबेडकर की नई मूर्ति | administration instolled dr bhir rao ambedkar and gautam budha statue | Patrika News

बसपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद प्रशासन में लगवाई बुद्ध व डॉ अंबेडकर की नई मूर्ति

locationकौशाम्बीPublished: Aug 25, 2019 06:38:29 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

अराजक तत्वों में अशांति फैलाने की थी कोशिश

baba sahab statue

अराजक तत्वों में अशांति फैलाने की थी कोशिश

कौशांबी. सैनी कोतवाली के रामपुर धमावा गांव में डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध बिहार सेवा संस्थान परिसर में शनिवार को कुछ अराजक तत्वों में महात्मा बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया था। जिसके बाद वहां पर तनाव का माहौल बन गया था। तमाम बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके पर पहुंच शासन व प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे थे। नाराज बसपाइयों की मांग की कि चौबीस घंटे के अंदर दोनों मूर्तियों को बदलकर नई मूर्तियां स्थापित किया जाए।
प्रशासन ने मांगों को मानते हुए महात्मा बुद्ध डॉक्टर अंबेडकर की नई मूर्तियों को उसी जगह पर स्थापित करा दिया। मूर्तियां स्थापित होने के बाद अब स्थिति सामान्य है। गौरतलब हो कि रामपुर धमावा गांव स्थित डॉक्टर अम्बेडकर बुद्ध बिहार सेवा संस्थान परिसर में शनिवार महात्मा बुद्ध डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां टूटी हुई मिली थी। बुद्ध की मूर्ति सिर से अलग करने के बाद तोड़कर फेंकी गई थी, जबकि डॉक्टर अंबेडकर की पूरी मूर्ति ही उखाड़ कर जमीन पर फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी होने पर इलाके के तमाम लोग मौके पर जुट गए। बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर राजू गौतम, जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बुद्ध बिहार सेवा संस्थान जा पहुंचे। बसपा पदाधिकारियों ने घटना की निंदा कैट हुए शासन प्रशासन से दोनों मूर्तियों को तत्काल बदल कर नई मूर्तियां लगवाने की मांग किया।
जिला प्रशासन ने बसपाइयो को आश्वासन दिया था कि चौबीस घंटा के अंदर दोनों मूर्तियों को बदलकर लगा दिया जाएगा। जिसके तहत आज की सिराथू तहसीलदार श्याम कुमार व सैनी कोतवाल अनंत प्रसाद मिश्रा अपने साथियों के साथ महात्मा बुद्ध व अंबेडकर की मूर्तियां लेकर बुद्ध बिहार सेवा संस्थान पहुंचे। जहां पर नई मूर्तियों को लगवा दिया गया। मूर्तियां लगाए जाने के बाद इलाके का माहौल सामान्य हो गया। मूर्ति तोड़े जाने के बाद अब गांव की स्थिति भी सामान्य है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो