scriptजिला पंचायत के आठवें अध्यक्ष के रूप में भाजपा की अवधरानी ने ली शपथ | awadhrani oath of jila panchayat adhyaksh in kaushambi | Patrika News

जिला पंचायत के आठवें अध्यक्ष के रूप में भाजपा की अवधरानी ने ली शपथ

locationकौशाम्बीPublished: Aug 08, 2019 06:30:24 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

भाजपा सांसद व विधायको की मौजूदगी में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

up news

जिला पंचायत के आठवें अध्यक्ष के रूप में भाजपा की अवधरानी ने ली शपथ

कौशाम्बी. भारतीय जनता पार्टी की अवधरानी पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आठवें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जनपद के सम्पूर्ण विकास का वादा किया। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में महज एक मत से जीत दर्ज करने वाली वार्ड नंबर 22 की सदस्या ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया तो पंडाल में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया।
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष अवधरानी ने कहा कि जनपद का विकास जाय भाड़ में ऐसा कहने वाली उम्मीदवार को सदस्यों ने नकार कर जिले के विकास का मार्ग प्रसस्त किया है। वह जिले के विकास के लिए शासन से विशेष पैकेज लाने का प्रयास कर नई पहचान दिलाई जाएगी। भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि धनबल को सदस्यों ने नकारते हुए किसान महिला को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अवधरानी को चुना है। कार्यक्रम को सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय गुप्ता व मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने भी संबोधित किया।
मधुपति व उनके समर्थकों ने बनाये रखी दूरी कौशाम्बी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में महज एक वोट से शिकस्त पाने वाली मधुपति ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखी। उनके समर्थक भी कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में चर्चा रही कि मधुपति अध्यक्ष पद के निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त कराने के लिए न्यायालय की शरण मे जाएंगी। इसके लिए वह उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ से विधिक सलाह ले रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो