scriptBJP कैंडिडेट का भाजपाइयों ने ही किया विरोध, गांव में घुसने पर लगायी रोक | BJP Candidate Entry Ban in UP Village By BJP Workers in kaushambi | Patrika News

BJP कैंडिडेट का भाजपाइयों ने ही किया विरोध, गांव में घुसने पर लगायी रोक

locationकौशाम्बीPublished: Mar 31, 2019 08:43:26 pm

गांव के लोगों ने सांसद को गांव में घुसने से रोकने के लिये बैनर भी लगा दिया।
सांसद ने इसे बताया विपक्षियों की चाल, कहा विरोध करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता नहीं।

BJP MP Vinod Sonkar

बीजेपी सांसद विनोद सोनकर

कौशांबी. मोदी मंत्र के सहारे एक बार फिर लोकसभा में पहुंचने की तैयारी कर रहे निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर के अपने ही उनकी राह में रोड़े अटका रहे हैं। कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के उनौ गांव में दर्जनों भाजपाई अपने सांसद के कामों से नाखुश होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं नाराज भाजपा ही व ग्रामीणों ने अपने गांव में सांसद को घुसने से रोकने के लिए बैनर भी लगा दिया है। हालांकि इस पूरे मामले में निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर का कहना है कि यह सब विपक्षियों की चाल है। विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ता नहीं है।
 

2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में भाजपा के विनोद सोनकर ने सपा के शैलेंद्र कुमार को लगभग 42000 मतों से पराजित कर पहली बार संसद पहुंचे थे। चुनाव के समय विनोद सोनकर जनता से जो वादे किए थे उनमें से कई वायदे अभी भी अधूरे हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही आवाज बुलंद कर रहे हैं। मंझनपुर विधानसभा के उनौ गांव के बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपाई अपने सांसद से नाराज होकर उनका विरोध कर रहे हैं। नाराज भाजपाइयों कहना है कि चंद लोगों के फायदे के लिए सांसद विनोद सोनकर ने कुछ ऐसे काम किए है जिससे पूरे गांव को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सांसद विनोद सोनकर ने ग्रामीणों की बात को अनसुनी करते हुए तमाम फैसले अपने चहेतों के फायदे के लिए है।
इन्हीं सब बातों को लेकर नाराज भाजपाइयों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन भी किया। नाराज भाजपाइयों ने गांव में बैनर व तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और ऐलान किया कि निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर का गांव में घुसना मना है। वहीं इस पूरे प्रकरण में निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का कहना है कि उनौ गांव मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र के पूर्व विधायक के इशारे पर कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों का भाजपा से कोई नाता रिश्ता नहीं है। उन्होंने गांव में जो भी विकास कार्य किए हैं उससे सभी को लाभ मिल रहा है। कुछ लोग अपने व्यक्तिगत हित के लिए उनका विरोध कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो