scriptकौशाम्बी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत, सपा प्रत्याशी को 38087 से हराया | BJP Candidate Vinod Sonkar win from Kaushambi Loksabha Election | Patrika News

कौशाम्बी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत, सपा प्रत्याशी को 38087 से हराया

locationकौशाम्बीPublished: May 23, 2019 05:22:24 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इस बार कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे

Vinod Sonkar

Vinod Sonkar

कौशाम्बी. सात चरण में हुए लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के दौरान कौशाम्बी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर के जीत पक्की है। विनोद सोनकर लगभग 38087 वोटों से जीत हासिल की है। विनोद सोनकर ने अभी तक कुल 378056 वोट पाए हैं। वहीं सपा के इंद्रजीत सरोज ने 339969 वोट पाए हैं। कांग्रेस के गिरीश पासी ने 16080 वोट तथा जनता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने 155917 वोट हासिल किए हैं।

इस बार कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मुख्य मुकाबले की बात करे तो कौशांबी में सपा-भाजपा और जनसत्ता दल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। कौशांबी में 17 लाख से अधिक मतदाता है। करीब 54 फीसदी मतदान हुआ है।

2014 में 52.38 फीसदी हुए थे मतदान
2014 के लोकसभा चुनाव में कौशांबी संसदीय सीट पर 52.38 फीसदी मतदान हुए थे। इस सीट पर बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर ने सपा के शैलेंद्र कुमार को 42 हजार 900 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर ने 3 लाख 31 हजार 724 वोट हासिल किया था। वहीं, सपा के शैलेंद्र कुमार को 2 लाख 88 हजार 824 वोट और बसपा के सुरेश कुमार पासी को 2 लाख एक हजार 322 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र कुमार को सिर्फ 31 हजार 905 वोट मिले थे।

ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सपा उम्मीदवार को हराकर बीजेपी प्रत्याशी विनोद कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 9,10,038 में से 3,31,593 वोट मिले। चुनाव में कुल 52.37% मतदाताओं ने मतदान किया। 2009 के आम चुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी जीती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो