scriptपहले राउंड से ही भाजपा के विनोद ने बनाई बढ़त जो आखिरी राउंड तक चलती रही | bjp candidte vinod sonkar win big margien in kaushambi | Patrika News

पहले राउंड से ही भाजपा के विनोद ने बनाई बढ़त जो आखिरी राउंड तक चलती रही

locationकौशाम्बीPublished: May 24, 2019 05:46:01 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

जनसत्ता पार्टी के शैलेंद्र कुमार पासी को 156355 मत मिले

up news

पहले राउंड से ही भाजपा के विनोद ने बनाई बढ़त जो आखिरी राउंड तक चलती रही

कौशाम्बी. लोकसभा सुरक्षित सीट से भाजपा के विनोद सोनकर ने मोदी मैजिक के सहारे एक बार फिर से कमल खिलाने का काम किया है। विनोद सोनकर ने अपने निकट प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी इन्द्रजीत सरोज को 39052 मतों से हराया। विनोद सोनकर को 381442 मत मिले, जबकि सरोज को 342440 मत मिले। जनसत्ता पार्टी के शैलेंद्र कुमार पासी को 156355 मत मिले। कांग्रेस समेत बाकी अन्य प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। नोटा में 14729 मत पड़े।
नवीन कृषि मंडी ओसा में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। भारी सुरक्षा के बीच सबसे पहले पोस्टल मतों की गिनती की गई। उसके बाद ईवीएम मशीन में पड़े मतों की गिनती शुरू हुई तो पहले ही राउंड से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विनोद सोनकर ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। कौशांबी लोकसभा के सिराथू, मंझनपुर, चायल, कुंडा व बाबागंज विधानसभा के मतों की गिनती में विनोद सोनकर आगे निकलने लगे तो उनके पीछे लगे गठबंधन उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज उन्हें अंतिम राउंड तक पकड़ नहीं सके। तीसरे नंबर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के शैलेंद्र कुमार पासी रहे।
मतगणना में प्रत्येक विधानसभा के पांच-पांच बूथों के वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया गया। विजयी प्रत्याशी भाजपा के विनोद सोनकर को 381492 मत मिले। जबकि दूसरा स्थान पर रहने वाले इंद्रजीत सरोज को 342440 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे शैलेंद्र कुमार पासी को 156355 मत मिले। चौथे स्थान पर रहे निर्दल शैलेंद्र कुमार को 26932 मत मिले। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गिरीश चंद पासी 16397 मत के साथ पांचवें स्थान पर रहे। कौशांबी लोकसभा में इस बार मतदाताओं ने नोटा को अपनी पसंद चुना। विजयी घोषित होने के बाद भाजपा के विनोद सोनकर को जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र सौंपा। दूसरी बार सांसद विनोद सोनकर का कहना है उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कौशांबी की जनता का इतना अधिक स्नेह मिला जिससे उन्होंने जीत दर्ज किया है। वह कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
मतों की गणना ने सभी को चौंकाया कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मतों की गिनती का परिणाम इलेक्शन कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रत्येक राउंड के बाद दिखाई दे रहा था। दस राउंड तक इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट में भाजपा के विनोद सोनकर को 50000 अधिक से मतों की बढ़त दिखाई जा रही थी। इसके बाद अचानक भाजपा समेत गठबंधन व जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवारों के मतों को काफी कम कर दिया गया। अचानक हुए इस बदलाव से उम्मीदवार के समर्थकों समेत तमाम लोग चौक गए। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि तकनीकी खामियों के चलते हैं वेबसाइट पर अधिक मत दिखाई दे रहे थे, जिन्हें बाद में सुधार कर सही परिणाम दिखाया गया। विधायकों समेत समर्थक जश्न में डूबे भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर के विजयी घोषणा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर व चायल विधायक संजय गुप्ता ने समर्थकों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना स्थल के नजदीक बनाए गए पंडाल में सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी व पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जीत की खुशी से लबरेज तमाम समर्थकों ने अपने हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को ले रखा था। उत्साहित कार्यकर्ताओ ने जमकर पटाखे भी दागे। एक दूसरे को मिठाई खिला मुँह मीठा कराया।
किसे कितने वोट मिले-

1- विनोद सोनकर- भाजपा 381492 2- इंद्रजीत सरोज- गठबंधन- 342440 3- शैलेंद्र कुमार पासी- जनसत्ता- पार्टी- 156355 4- शैलेंद्र कुमार निर्दल- 26932 5- गिरीश पासी- कांग्रेस- 16397 6- शैलेंद्र कुमार- निर्दल- 8001 7- बच्चा लाल- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी- 6195 8- राजदेव- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- 4960 9- रमाशंकर- निर्दल- 4218 10- छेद्दू- निर्दल- 3563 11- मिश्रीलाल- स्वतंत्र जनता राज पार्टी- 3178 12- प्रदीप कुमार- निर्दल- 2372 नोट 14729
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो