scriptसीएए के समर्थन में भाजपा की जन जागरूकता यात्रा, नेताओं ने कहा- नहीं जायेगी किसी की नागरिकता | Bjp March in Support of Caa in Up Kaushambi | Patrika News

सीएए के समर्थन में भाजपा की जन जागरूकता यात्रा, नेताओं ने कहा- नहीं जायेगी किसी की नागरिकता

locationकौशाम्बीPublished: Jan 12, 2020 08:05:49 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

जनता को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताया गया

Bjp March in Support of Caa

सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली जन जागरूकता यात्रा

कौशांबी. सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने रविवार को जन जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही आपस में भाईचारा बनाए रखने की अपील किया।
मंझनपुर में भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जिले की जनता को जागरूक करने के लिए हाथ में तिरंगा लेकर जन जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा निकालने से पहले डायट मैदान में जन सभा का आयोजन किया, इसमें देश की जनता को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताया गया। जिले के प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश की जनता की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के ऐसे लोगों को नागरिकता देने का कानून है, जो वर्षों से भारत में आकर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। किसी भी अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति की नागरिकता नही जाएगी।
यह यात्रा डायट मैदान से निकलकर पूरे कस्बे में गई। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
BY- SHIV NANDAN SAHU

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो