27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित डम्पर मकान मे घुसा, पति-पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की मौत

नाराज लोगों ने शव रख लगाया जाम, पुलिस ने लाठी पटक भीड़ को खदेड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 31 Oct 2018, 2:45 PM IST

Kaushambi Accident

कौशाम्बी एक्सिडेंट

कौशांबी. यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी थानान्तर्गत सादिकपुर सेमरहटा गांव में तेज तेज रफ्तार से आ रहा गिट्टी लदा डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। मकान के अंदर सो रहे पति-पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन लगाकर डंपर को बाहर करवाया, तब जाकर चारों शव निकाले जा सके। घटना के बाद ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और पिटायी के बाद पुलिस को सौंपा। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और मृतकों के परिजनों के लिये मुआवजे की मांग को लेकर कौशांबी-प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया।

सूचना पर एसपी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। डीएम, कौशांबी सांसद व मंझनपुर विधायक भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस बीच नाराज ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई तो उन्हें डंडा पटक कर खदेड़ा दिया गया। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी लोगों को थप्पड़ जड़ा। डीएम ने दुर्घटना हित लाभ योजना के तहत मृतक पति-पत्नी को पांच-पांच लाख व दोनों नाबालिग बच्चों को मुख्यमंत्री सहायता राशि के तहत दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा किया तब जाकर शव पोस्टमरतम के लिए भेजा जा सका। इस दौरान लगभग पाँच घंटे तक सड़क जाम रही।

करारी थाना के सादिकपुर सेमरहटा गाँव निवासी शिव प्रताप राजपूत का सड़क किनारे मकान है। बुधवार की भोर मे लगभग 3.30 बजे मंझनपुर की ओर से गिट्टी लाद कर आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर घर के बाहर बंधी भैंस को समेटते हुये मकान मे घुस गया। डंपर मकान मे घुसा तो एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया। मलवे मे शिव प्रताप, उसकी पत्नी शिवकली, पोता अजय कुमार व पोती बबली की दबकर दर्दनाक मौत हो गई| आवा। तेज आवास सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने डंपर चालक की पिटाई के बाद पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन लगा डंपर को बाहर करवा चारों शवों को बाहर निकलवाया।

नाराज ग्रामीणों ने चारों शवों को कौशांबी-प्रयागराज मार्ग पर रखकरज जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सड़क जाम की सूचना पर एसपी प्रदीप गुप्ता कई थानों की पुलिस व पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर भी मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की। नाराज ग्रामीणों को मौके से हटाने के लिए पुलिस ने काई बार डंडा फटकारकर उन्हें मौके से खदेड़ा। खुद एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी भीड़ मे शामिल लोगों को थप्पड़ से पीटा। घटना स्थल पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मृतक पति-पत्नी को दुर्घटना हित लाभ योजना के तहत पांच-पांच लाख व दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री सहायता राहत कोश से दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा किया। इसके अलावा मृतक परिवार को आवासीय व कृषि भूमि भी दिये जाने की घोषणा की गई। डीएम के आश्वासन पर लगभग पांच घंटे के बाद पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमरतम के लिए भेजा और सड़क जाम खत्म कराया।

By Shivnandan Sahu