scriptहैंडपंप बनाते समय सरिया में उतरा करंट, दो सगे भाईयों सहित चार की मौत | Four Person death from electric Shock in Up Kaushambi | Patrika News

हैंडपंप बनाते समय सरिया में उतरा करंट, दो सगे भाईयों सहित चार की मौत

locationकौशाम्बीPublished: Jul 18, 2019 05:45:53 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

करंट की चपेट में आने के बाद मृतकों व झुलसे लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

death from electric Shock

करंट से मौत

कौशांबी. यूपी के कौशांबी जिले में हैण्डपम्प बना रहे छह लोग हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दो सगे भाइयो समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। वहीं करंट की चपेट में आने के बाद मृतकों व झुलसे लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगा मंझनपुर करारी मार्ग जाम करने का प्रयास किया। घटना पश्चिम शरीरा थाना के बरइसा गांव की है।
पश्चिम शरीरा थाना के बरइसा गांव निवासी रामहित के घर के पास सरकारी हैण्डपम्प लगा है। खराबी के चलते हैण्डपम्प काफी समय से पानी नही दे रहा है। इसी हैण्डपम्प को ठीक करने के लिए ग्राम प्रधान के निर्देश पर रामहित का बेटा संजय व भगवान पड़ोसी राजकुमार विनोद व कई अन्य के साथ पाइप निकाल रहे थे। हैण्डपम्प के पाइप के साथ लोहे की रॉड भी निकली जाती है। रॉड निकलते समय रॉड ऊपर से गुजर रहा ग्यारह हजार वोल्ट के तार से छू गया। तार में करंट था, जिसकी चपेट में छह लोग आ गए। जब तक ग्रामीण सभी को तार से अलग करते तब तक संजय, भगवान व राजकुमार की मौत हो गई। वहीं विनोद समेत तीन लोग झुलस गए।
परिजन सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां झुलसे लोगों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक युवकों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल के बाहर मंझनपुर- करारी मार्ग जाम करने का प्रयास किया। परिजन मृतकों व घायलों को जबरन अपने साधन में बैठा कर झुलसे लोगों को निजी अस्पताल ले गए। हालांकि बाद में डॉक्टरों के समझाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवाया गया। हंगामे की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और सभी को समझा बुझाकर शांत किया।
BY- SHIV NANDAN SAHU

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो