scriptदलित नव विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार | Gang Rape with Dalit women in kaushambi | Patrika News

दलित नव विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार

locationकौशाम्बीPublished: Oct 14, 2017 11:46:16 am

एक गांव की नव विवाहिता के साथ उस समय पड़ोस के ही दो युवकों ने रेप किया जब वह…

rape

नव विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार

कौशांबी. प्रदेश की योगी सरकार लाख दावे करे लेकिन महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर कमी नहीं आ रही है| ताजा मामला कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना इलाक़े का है। यहां के एक गांव की नव विवाहिता के साथ उस समय पड़ोस के ही दो युवकों ने रेप किया जब वह शाम को शौच के लिए जा रही थी| गांव के बाहर सुनसान स्थान पर नव विवाहिता से रेप करने के बाद दोनों युवकों ने उसे धमकाया भी की किसी से बताया तो जान से मार देंगे।
जैसे तैसे घर पहुंची विवाहिता ने अपने पति से घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों सराय अकिल थाना पहुंचे जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।शुक्रवार को पीड़िता जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंची, जहां वरिष्ठ अधिकारियों से उसने शिकायत किया। इसके बाद सराय अकिल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ का मुक़दमा दर्ज कर लिया। मामले मे सीओ मंझनपुर का कहना है कि, मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा बधाई जाएगी।
बिना लाइसेंस रखे लाखों का पटाखा बरामद

दीपावली पर महंगे दामों मे बेचने के लिए चोरी से छिपा कर रखे गए पटाखों का बड़ा स्टॉक पश्चिम शरीरा पुलिस ने स्थानीय बाजार से बरामद किया है। पुलिस ने बरामद पटाखे को जब्त कर लिया है। पुलिस की माने तो उसे मुखबिर ने सूचना दिया कि, पश्चिम शरीरा बाजार के एक मकान मे भारी मात्रा में अवैध तरीके से पटाखे स्टोर किए गए है। सूचना पर पुलिस ने एसडीएम मंझनपुर के साथ चिन्हित मकान में छापा मारा तो वहाँ हड़कंप मच गया| एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी मे मकान की तलाशी से भारी मात्र मे पटाखा बरामद किया गया। पूछ ताछ मे मकान मालिक अरविंद कुमार किसी तरह का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। पुलिस की माने तो बरामद पटाखे की कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। इसी पटाखे को दीपावली पत महंगे दामों मे चोरी छिपे बेचा जाता। बरामद पटाखे मे इतना बारूद था कि, यदि किसी कारण वष विस्फोट हो जाता हो जान माल का भी बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने जिस मकान से पटाखा बरामद हुआ है उसके मालिक अरविंद कुमार को न्यायालय मे पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
input- शिवनंदन साहू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो