scriptकिशोरी से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा | Girl Dead Body Found after Rape in kaushambi | Patrika News

किशोरी से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा

locationकौशाम्बीPublished: Aug 07, 2019 10:06:12 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जंगल -झाड़ियों के बीच मिला अर्धनग्न अवस्था में पाया गया युवती का शव

Rape case

Rape case

कौशाम्बी. कोखराज थाना क्षेत्र के शहजाद पुर गांव में शौच के लिए जंगल की ओर गई किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव झाड़ियों के बीच में पाया गया। मृतका के गले में निशान है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। किशोरी की हत्या के मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को एक पत्र मिला है जिसमें प्रेम प्रसंग की कुछ बातें लिखी हुई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी धर्मपाल मौर्य की लगभग सत्रह वर्षीया बेटी निशा मौर्य सुबह जंगल की तरफ शौच के लिए गई हुई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। दोपहर बाद चरवाहों ने जंगल में झाड़ियों के बीच निशा का अर्धनग्न शव देखा। चरवाहों ने शव मिलने की सूचना परिजनों व पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल किया तो अर्धनग्न शव के पास ही उसका लोटा व चप्पल बरामद हुई। आशंका जताया जा रहा है कि रेप के बाद हत्या कर शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया है। शव के पास ही एक मोबाइल व पत्र मिला है।
पुलिस की माने तो पत्र में प्रेम प्रसंग की बातें लिखी हुई है। मृतका के दादा चंद्रपाल को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते निशा की हत्या की गई है। मृतका के गले में चोट के निशान हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसी के दुपट्टे से गला घोटकर मौत को उतारा गया है। जंगल में शव की सूचना पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है किशोरी के शव के बाबत गहराई से जांच की जा रही है। शव के पास से मिले पत्र के मुताबिक घटना प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
BY- Shiv Nandan Sahu

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो