scriptSP सामने लड़की ने बताई विधायक के करीबियों की कहानी.. बोली ऐसी बातें कर रहे.. | girl told the story of the MLA's close friends in front of the SP | Patrika News

SP सामने लड़की ने बताई विधायक के करीबियों की कहानी.. बोली ऐसी बातें कर रहे..

locationकौशाम्बीPublished: Oct 28, 2021 11:03:19 am

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ते अपराधो के बीच विधायकों और नेताओं के करिबियों पर भी लगातार आरोप लग रहे हैं।

,

,

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कौशाम्बी. चरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने स्थानीय भाजपा विधायक के करीबी युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पखवाड़े भर से परेशान महिला को स्थानीय पुलिस से इंसाफ नहीं मिला तो बुधवार को पेट्रोल की भरी बोतल लेकर एसपी के सामने पहुंच गई। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थानेदार से आरोपित को गिरफ्तार करते के निर्देश दिया।
मुख्यालय स्थित एसपी दफ्तर में बुधवार की शाम एक पीड़ित महिला ने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि वह चार अक्टूबर से खुद की आबरू बचाने की शिकायत लेकर चरवा पुलिस से लेकर एसपी दफ्तर तक इंसाफ की गुहार लगा चुकी थी। बावजूद इसके उसकी किसी ने फ़रियाद नहीं सुनी।
पीड़िता ने बताया कि वह चरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति का देहांत तीन साल पहले एक सड़क हादसे में हुआ था। उसकी दो बेटिया है, जिनका पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से करती है।
महिला ने आरोप लगाया कि कस्बे के ही रहने वाले तीन युवक उस पर बुरी नज़र रखते है। आते-जाते रास्ते में उसका मोबाइल से वीडियो बनाते हैं। फब्तियां कसते है। उन लोगों ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है। चरवा पुलिस से कई बार घटना की शिकायत की, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी, जिसकी वजह से आज उसने यह कदम उठाया है।
एएसपी समर बहादुर ने बताया कि महिला के शिकायत के क्रम के युवकों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। आज शिकायत के क्रम में भी सत्यता के आधार पर जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो