scriptशादी में चली गोली ऐसी लड़की को लगी कि कोहराम मच गया, “डीजे पर गोली चल जावेगी” गाने पर हुई थी फायरिंग | Harsh Firing in Marriage Woman injured in Kaushambi | Patrika News

शादी में चली गोली ऐसी लड़की को लगी कि कोहराम मच गया, “डीजे पर गोली चल जावेगी” गाने पर हुई थी फायरिंग

locationकौशाम्बीPublished: Nov 30, 2018 10:10:52 am

शादी में हर्ष फायरिंग में चली गोली ने मचाया कोहराम, अफरा-तफरी मचने पर गोली चलाने वाला भागा।

Firing

फायरिंग

कौशाम्बी . बारात पूरे शबाब पर थी, शादी की खुशियों में तेज संगीत भी चार चांद लगा रहा था। दूल्हे से ज्यादा उत्साह में बाराती थे। इसी उत्साह में कुछ ऐसा हुआ कि कोहराम मच गया। डीजे पर गाना तेज आवाज में ‘डीजे पर गोली चल जावेगी’ बज रहा था इसी गाने के बोल पर एक गोली हवा में न जाकर सीधे सीना चीर गयी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ तड़पने लगी।
घटना कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली अन्तर्गत नया नगर कस्बे की है। यहां वाजिद की बारात सराय अकिल थानन्तर्गत बेरुई गांव गई हुई थी। दुल्हन के घर के सामने द्वाराचार के समय डीजे की धुन पर गाना बज रहा था और बाराती डांस कर रहे थे। बताते हैं कि ‘डीजे पर गोली चल जावेगी…’ गाना बज रहा था। उसी समय डांस कर रहे एक युवक ने फायर कर दिया। गोली दुल्हन की छत पर खड़ी बाराज देख रही सलमा खातून को जा लगी। गोली लगते ही सलमा लहू-लुहान जमीन पर गिरी ओर तड़पने लगी।
उसे खून से लथपथ देखकर कोहराम मच गया। महिला के परिजन व रिश्तेदार उसे लेकर जिला असपताल पहुंचे, जहां शुरुआती इलाज के बाद उसे इलाहाबाद के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मची अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी होने के बद पहुंची पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
By Shivnandan Sahu

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो