scriptयमुना का रौद्र रूप देख सहमे हैं तटीय इलाके के ग्रामीण | highly flood situation in yamuna near area in kaushambi | Patrika News

यमुना का रौद्र रूप देख सहमे हैं तटीय इलाके के ग्रामीण

locationकौशाम्बीPublished: Sep 20, 2019 09:25:34 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सांसद व विधायक ने मल्हीपुर गांव का दौरा किया, प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन

big news

सांसद व विधायक ने मल्हीपुर गांव का दौरा किया, प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन

कौशाम्बी. जिले के दक्षिणी छोर से गुजरने वाली यमुना नदी इन दिनों विकराल रूप धारण किए हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। मंझनपुर व चायल विधानसभा के आधा दर्जन गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। आधा दर्जन गांव का संपर्क जिले के बाकी हिस्सों से कट गया है। आने जाने वाले रास्ते में पानी भर गया है। गांव के लोग नाव के सहारे बाहर आ जा रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त गांव का सांसद व चायल विधायक ने दौरा किया और पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मध्यप्रदेश व राजस्थान के बांधों से छोड़े गए लाखों क्युलेसिक पानी से यमुना नदी इन दिनों उफान पर है। कौशांबी जिले में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। चायल विधानसभा के मल्हीपुर, पिपरहटा सहित आधा दर्जन गांव बाढ़ की जद में है। इसी तरह मंझनपुर के भी कई गांव बाढ़ के आगोश में है। यमुना का पानी इलाके के कई गांव में अंदर तक घुस गया है। आधा दर्जन गांव के लोग जिले के बाकी के अन्य गांवों से सड़क मार्ग से कट गए। जिन सड़कों पर कल तक वाहन फर्राटा भरते थे वहां आज नावे चल रही है। स्थानीय ग्रामीण नाव के सहारे आसपास के बाजारों से जरूरत का सामान खरीद कर घर पहुंचा रहे हैं।
बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों से मिलने के लिए कौशांबी सांसद विनोद सोनकर व चायल विधायक संजय गुप्ता बृहस्पतिवार को मल्हीपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद विनोद सोनकर ने बाढ़ की चपेट में आए चार ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा किया जिनके मकान बाढ़ में जमींदोज हो गए हैं। सांसद व विधायक ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को किसी तरीके की तकलीफ ना होने पाए इसका ख्याल रखा जाए। सांसद विधायकों ने दावा किया है कि वह बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद को हमेशा खड़े रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो