scriptकौशाम्बी 11 बजे तक 21.44 प्रतिशत वोटिंग, कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें | Kaushambi Lok Sabha Voting Live Update Raja Bhaiya House Arrest | Patrika News
कौशाम्बी

कौशाम्बी 11 बजे तक 21.44 प्रतिशत वोटिंग, कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें

कौशाम्बी में सपा स इन्द्रजीत सरोज, बीजेपी से सांसद विनोद सोनकर, जनसतता दल लोकतांत्रिक से शैलेन्द्र कुमार और कांग्रेस से गिरीश चन्द्र पासी मैदान में हैं।

कौशाम्बीMay 06, 2019 / 11:17 am

रफतउद्दीन फरीद

Kaushambi Voting

कौशाम्बी में मतदान

कौशाम्बी. 2019 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चरण में यूपी की 14 सीटें हैं, जिनमे पूर्वांचल की कौशाम्बी और फतेहपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। कौशाम्बी में 17 लाख 80 हजार 360 मतदाता 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 9 लाख 56 हजार 461 है, जबकि महिला मतदाता की संख्या 8 लाख 23 हजार 899 हैं। कौशाम्बी लोसभा सीट में कौशाम्बी जिले की चायल सिराथू व मंझनपुर और प्रतापगढ़ जिले की कुंडा और बाबागंज सीटें आती हैं। वोटिंग के लिये लोकसभा क्षेत्र में कुल 730 मतदान केन्द्रों पर 1213 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिये 11 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा राज्य पुलिस और पीएसी की तैनाती भी की गयी है। अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इन्तेजाम किये गए हैं। इसके अलावा अधिकांश मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी के जरिये निगरानी की जा रही है।
– यहां गठबंधन के सपा प्रत्याशी इन्द्रजीत सरोज ने राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल के प्रधान और ब्लॉक प्रमुख पर जबरन बूथ कब्जा करने का आरोप लगाया है। पंकज और रोहित सिंह पर धमकाकर वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।
– कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा कुंडा और बाबागंज में दो ईवीएम खराब होने की खबरें आयी हैं। बताया गया है कि कुंडा में मतदान शुरू होते ही करीबनगर और मिस्दयालपुर में ईवीण्म खराब हो गयी। वहां बाबागंज के भगौतीगंज बूथ पर भी मशीनें खराब हुईं। बिहार बलॉक के मलाक तिलहाई ग्राम सभा बूथ संख्या 353 पर खराब ईवीएम को इंजीनियर ने ठीक करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने नई ईवीएम मशीन मंगाकर वहां मतदान शुरू कराया गया। सुबह नौ बजे तक कुंडा विधानसभा में 13 प्रतिशत, जबकि बाबागंज में 12 फीसद वोट पड़े।
– कौशाम्बी की सबसे बुजुर्ग महिला 114 साल की सुबहितिया देवी ने भी सुबह ही अपना वोट डाल दिया। अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 कृष्णा नगर के प्राथमिक स्कूल में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। सुबहितिया देवी ने आम मतदाताओ के लिए मिसाल पेश की। मतदान केंद्र पर पहुंची वहां उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। अपने मताधिकार का प्रयोग कर सुबहितिया देवी के चेहरे पर सुकून के भाव दिखाई दिए। बुजुर्ग महिला के परिजनों के मुताबिक जब से उन्होंने वोट डालना शुरू किया था, तब से आज तक कोई ऐसा चुनाव नही बीता जिसमें सुबहितिया देवी ने वोट न दिया हो।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट कौशाम्बी में इस बार कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। समाजवादी पार्टी से इंद्रजीत सरोज, भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान सांसद विनोद सोनकर मैदान, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दल के टिकट पर पूव्र सांसद शैलेन्द्र कुमार और कांग्रेस ने यहां गिरीश चन्द्र पासी को टिकट दिया है। बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा सांसद विनोद सोनकर, कांग्रेस पार्टी से गिरीश चंद्र पासी व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से शैलेन्द्र कुमार समेत 12 प्रत्याशियो के भाग्य का आज फैसला होना है | राजनीतिक समीकरण की बात करे तो कौशाम्बी में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या है, उसके बाद पिछड़ा वर्ग के मतदाता है | राजनीतिक पंडितों की माने तो इस बार लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के अलावा राजा भइया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के बीच सीधे त्रिकोणीय मुकाबला है।
By Shivnandan Sahu

Home / Kaushambi / कौशाम्बी 11 बजे तक 21.44 प्रतिशत वोटिंग, कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो