scriptजहरीले सांप ने पहले किशोर को फिर दो सगी बहनों को डसा, गांव वाले हैरान | kaushambi venomous snake teen 2 real sisters Bitten Villagers shocked | Patrika News

जहरीले सांप ने पहले किशोर को फिर दो सगी बहनों को डसा, गांव वाले हैरान

locationकौशाम्बीPublished: Sep 18, 2021 12:23:55 pm

– किशोर की मौत, सगी बहनों की हालात गंभीर- दो सपेरे लगातार खोज रहे सांप

कौशांबी. जहरीले सांप का यह खेल किसी की समझ में नहीं आया। पहले उसने भाई को काटा और जब उसका अंतिम संस्कार कर घर लौटे तो उसकी बड़ी बहन को भी जहरीले सांप ने डस लिया। यही नहीं अंतिम संस्कार में ससुराल से मायके पहुंची शादीशुदा बहन सरोज देवी को भी नामुराद सांप ने डस लिया। दोनों हालत गंभीर है। प्रयागराज एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में चर्चा हो रही है कि जहरीले सांप ने ऐसा क्यों किया। दो सपेरे लगातार सांप की खोजबीन कर रहे हैं। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एक सांप की कीमत ढाई करोड़ रुपए पुलिस हैरान, लखीमपुर खीरी में दुर्लभ प्रजाति के सांप सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

मामला कौशम्बी के चरवा कोतवाली के पहाड़पुर सुधवर गांव का है। पहाड़पुर सुधवर निवासी तुलसी उर्फ तुलई की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पत्नी मजदूरी कर बच्चों का और अपना पेट पालती है। चार दिन पहले बुधवार की तुलसी के 14 वर्षीय बेटे अंकित को घर में सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया था। तीन दिन तक चले झाड़फूंक के बाद गुरुवार को परिजनों ने अंकित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
परिजन शव का अंतिम संस्कार कर वापस नहीं लौटे थे कि घर मे छिपे जहरीले सांप ने अंकित की बड़ी बहन गुल्लू (16 वर्ष) को डस लिया। अंतिम संस्कार में ससुराल से मायके पहुंची शादीशुदा बहन सरोज देवी (25) निवासी बम्हरौली प्रयागराज को भी सांप ने डस लिया। दोनों बहनों को गंभीर हालत में प्रयागराज एसआरएन में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ शुक्रवार सुबह से परिजन दो सपेरे को बुलाकर सांप की खोजबीन कराते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो