scriptपड़ोसी ने महिला को जाल में फंसाकर कर दिया इतना बड़ा कांड, अब न्याय मांग रही | Man Cheated Woman Took Loan from her Bank Account | Patrika News

पड़ोसी ने महिला को जाल में फंसाकर कर दिया इतना बड़ा कांड, अब न्याय मांग रही

locationकौशाम्बीPublished: Aug 19, 2019 12:07:15 pm

कौशाम्बी जिले के कोखराज थानान्तर्गत रसूलपुर बदले गांव का मामला।

Woman Cheated

प्रतीकात्मक

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी में एक व्यक्ति ने पड़ोसन को पहले अपने जाल में फंसाया फिर उसके नाम पर कांड कर दिया, अब महिला न्याय के लिये भटक रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद उसकी तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला कौशाम्बी जिले के कोखराज थानाक्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव का है। यहां की रहने वाली महिला सरोज देवी पत्नी गोकरन के मुताबिक वह अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के कहने पर बीओबी काजू द्वारा चलायी जा रही बीसी का हिस्सा बन गयी और रकम जमा करती रही। 2012 में जब प्रधानमंत्री जनधन योजना शुरू हुई तो उसने जनधन योजना के तहत एक बैंक खाता भी खुलवा लिया, जिसमें वह हर महीने नियमित रूप से 12 रुपये जमा करने लगी।
इसी दरम्यान पड़ोसी युवक ने जालसाजी करके फर्जी तरीके से उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये का लोन ले लिया। इस बारे में महिला को कुछ भी पता नहीं था। पर एक दिन जब बैंक से रकम अदा करने का नोटिस पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक मैनेजर से मिलकर गुहार लगायी कि उसने कोई लोन नहीं लिया है, पर वहां इसका कोई फायदा नहीं हुआ, बैंक का कहना था कि लोन लिया गया है और इसे अदा भी करना होगा। इसके बाद महिला सरोज देवी पुलिस के पास पहुंची और उसकी तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो