scriptडिप्टी सीएम केशव मौर्या की प्रतिष्ठा बचाने मैदान में उतरेंगे भगवाधारी | municipal election tough fight in kaushambi | Patrika News

डिप्टी सीएम केशव मौर्या की प्रतिष्ठा बचाने मैदान में उतरेंगे भगवाधारी

locationकौशाम्बीPublished: Oct 29, 2017 07:48:16 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का गृह जिला होने से उनकी खुद की प्रतिष्ठा दांव पर है

municipal election tough fight

केशव

शिव नंदन साहू की रिपोर्ट…

कौशांबी. निकाय चुनाव मे इस बार भारतीय जनता पार्टी की इज्जत कौशांबी मे दांव पर लगी हुई है| जिले की जिन छह नगर पंचायतों मे निकाय चुनाव होना है वहाँ पर भाजपा को अपना खाता खोलने के लिए तरसती रही है| जिले की भरवारी नगर पंचायत मे ही पिछले चुनाव मे भगवा लहराया था लेकिन इस बार यहाँ चुनाव अभी नहीं कराया जा रहा है|
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का गृह जिला होने से उनकी खुद की प्रतिष्ठा दांव पर है| केशव मौर्या ने पिछली बार सिराथु से विधायक बनने के बाद जिले मे नगर पंचायत चुनाव मे जिस पर भी दांव लगाया था उसमे से एक को छोड़ बाकी सभी छह उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था|
विधानसभा चुनाव की तरह जिले के निकाय चुनाव मे भाजपा एक बार फिर से झंडा बुलंद करने के लिए भगवा बिग्रेड के सहारे मैदान मे उतर रही है| निकाय चुनाव की दुंदुभी बजते ही संभावित ऊमीदवारों की ज़ोर आजमाइश तेज हो गई है| समाजवादी पार्टी को छोड़ अभी तक किसी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है| उम्मीदवार घोषित करने मे सबसे अधिक भाजपा मे मंथन चल रहा है| प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्तसाद मौर्या का गृह जनपद होने से टिकट वितरण और अधिक कठिन हो गया है| पार्टी ऐसे चेहरों को मैदान मे उतरने के लिए माथापच्ची कर रही है जो जीत का झंडा गाड़ सके| फिलहाल इतिहास के झरोके मे जाये तो जिले की सात नगर पंचायतों मे सिरफ भरवारी नगर पंचायत मे ही सिर्फ एक बार (पिछला चुनाव) भाजपा उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है|
जिले मे सात नगर पंचायत भरवारी, करारी, सरायअकिल, चायल, मंझनपुर, सिराथू व अजुहा हैं| करारी नगर पंचायत के गठन के बाद से ही सपा का कब्जा रहा है| अब तक हुये पाँच चुनाव मे सपा के मौला बख़्श दो बार व दो बार उनकी पत्नी आयशा बेगम चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज रही है| इस बार यहाँ की सीट अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित कर दिया है| इस सीट को जीतने के लिए भाजपा किसी कट्टर हिंदूवादी विचारधारा वाले उम्मीदवार पर दांव लगाने की तैयारी मे है| कुछ ऐसा ही चायल नगर पंचायत मे भी रहा है|
नगर पंचायत गठन के बाद सामनी सीट पर हुये चुनाव मे कांग्रेस ने बाजी मारी थी| उसके बाद से आरक्षित हुई इस सीट पर सपा समर्थित उम्मीदवार का कब्जा रहा है| सरायकिल, अजुहा व मंझनपुर नगर पंचायत मे कांग्रेस, सपा, व बसपा का कब्जा रहा है| सराय अकिल नगर पंचायत के पिछले चुनाव मे जीत दर्ज करने के बाद सपा मे रही चेयरमैन ने भाजपा का दामन थाम लिया था| भरवारी नगर मे भी पहले कांग्रेस व फिर सपाव बसपा का कब्जा रहा है| पिछले चुनाव मे भाजपा के संजय गुप्ता ने यहाँ पहली बार भगवा परचम लहराया था|
इस जीत के बाद संजय गुप्ता केशव प्रसाद गुप्ता के नजदीक आए और आज चायल विधानसभा से भाजपा विधायक हैं| पिछले निकाय चुनाव से पहले हुये विधानसभा चुनाव मे केशव प्रसाद मौर्या ने सिराथु से भाजपा विधायक बने थे| विधायक बनने के बाद केशव प्रसाद ने नगर पंचायत चुनाव मे पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई सीट पर शीतला प्रसाद पटेल पर विश्वास जताते हुये भाजपा से टिकट दिलाया था लेकिन निर्दल उम्मीदवार ने भाजपा के शीतला प्रसाद पटेल को नजदीकी मुकाबले मे पराजित कर दिया था| इस बार के चुनाव मे परिस्थितियाँ बदली हुई है| तव के विधायक केशव प्रसाद आज सूबे के उप मुख्यमंत्री बन गए है|
कौशांबी मे निकाय चुनाव मे भावगा परचम लहराने की जिम्मेदारी भी केशव के ही कंधे पर टिकी है| केशव की प्रतिष्ठा पर आँच न आने पाये इसके लिए भगवा बिग्रेड ने कमर कस लिया है| निकाय चुनाव मे भगवा परचम लहराने के लिए पूरी बिग्रेड ने ताकत झोक दिया है| सिराथू से विधायक शीतला प्रसाद पटेल का कहना है कि निकाय चुनाव जीतना ही उनका लक्ष्य है| डिप्टी सीएम के जिले की सभी छह सीट पर इस बार भगवा परचम ही लहराएगा| भरवारी मे नहीं होगा चुनाव कौशांबी|
नगर पंचायत से नगर पालिका परिषद बनी भरवारी मे इस बार निकाय चुनव नहीं होगा| ऐसा परिसीमन पूरा न होने के चलते हुआ है| भरव्र्रि नगर पालिका का विस्तार कराते हुये आस पास के उनतीस गाँवों को मिलकर 25 वार्ड बनाए गए थे| इसके बाद कुछ लोग अदालत पहुँच गए, जिसके बाद शासन ने यहाँ चुनाव नहीं करने का निर्णय लिया है| जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के मुताबिक राजी निर्वाचन आयोग ने इस बात की पुष्टि कर दिया है| वही चायल से भाजपा विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि जल्द ही सभी आपत्तियाँ निपटकर 2018 मे भरवारी पालिका परिषद का चुनाव कराया जाएगा|

ट्रेंडिंग वीडियो