scriptनवेली दुल्हन ने सुसुराल जाने से किया इनकार, शर्त सुन सब रह गए दंग, कहा हमारी बहू जैसी कोई नहीं | Newly married bride said I will not go to in law house | Patrika News

नवेली दुल्हन ने सुसुराल जाने से किया इनकार, शर्त सुन सब रह गए दंग, कहा हमारी बहू जैसी कोई नहीं

locationकौशाम्बीPublished: May 12, 2018 07:01:48 pm

नवेली दुल्हन ने सुसुराल जाने से किया इनकार, शर्त सुन सब रह गए दंग, कहा हमारी बहू जैसी कोई नहीं

Newly married bride said I will not go to in law house

नवेली दुल्हन ने सुसुराल जाने से किया इनकार, शर्त सुन सब रह गए दंग, कहा हमारी बहू जैसी कोई नहीं

कौशांबी. जिले में एक नवविवाहिता ने शादी के बाद ससुराल जाने से मना कर दिया है। दरअसल, लगभग ढाई महीने पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वैवाहिक जीवन के बंधन में बधने वाले पात्र नवदंपत्तियों को जिलाधिकारी ने मंच से शौचालय गिफ्ट करने की घोषणा किया था। इसके बाद भी कैमा गांव के नवदंपत्ति को शौचालय नहीं मिला तो दुल्हन यह कहते हुये अपने मायका लौट गई कि, जब तक ससुराल में शौचालय नहीं बनेगा तब तक वह वापस ससुराल नहीं जाएगी।
नव विवाहिता के इस कदम से जहां उसका पति व परिवार के लोग अचंभित हैं। वहीं उसकी सराहना कर तारीफ कर रहे कि, हमारे बहू जैसी कोई नहीं। जिला प्रशासन नींद से जागा और शौचालय बनवाने की कवायद मे जुट गया। इतना ही नहीं शौचालय के लिए आवाज बुलंद करने वाली नव विवाहिता को ब्रांड अम्बेस्डर बनाने को कहा जा रहा है। सरसवा ब्लॉक के शाहपुर गांव की लक्ष्मी देवी की शादी सिराथू ब्लॉक के कैमा गांव निवासी मक्खन लाल के साथ 24 फरवरी को जिला मुख्यालय मंझनपुर मे आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई थी। शादी वाले दिन जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मंच से घोषणा किया था कि, जिस नवविवाहित जोड़े के घर मे शौचालय नहीं है। उन्हें जिला प्रशासन शौचालय गिफ्ट करेगा।
शादी के बाद लक्ष्मी देवी विदा होकर पहली बार5 मई को ससुराल पहुंची। ससुराल में शौचालय न होने पर दंग रह गई। शौच के लिए लोटा लेकर खेतों की ओर निकालना लक्ष्मी को बहुत अजीब लगा। घर पहुंच लक्ष्मी ने पति मक्खन लाल से कहा कि, उसे घर में शौचालय चाहिए, वह शौच के लिए बाहर नहीं जाएगी। पति ने वादा तो कर लिया लेकिन पूरा नहीं कर सका। शुक्रवार को लक्ष्मी के मायके वाले उसे बुलाने आए। विदाई के दौरान उसने पति से दो टूक शब्दों में कह दिया कि, जब तक घर मे शौचालय नहीं बनेगा तब तक वह ससुराल नहीं आएगी। लक्ष्मी की बात सुन पति व ससुराल के लोग दंग रह गए।
मामले की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो उसने आनन-फानन में मक्खन लाल के घर शौचालय बनवाने की कवायद शुरू कर दिया। जिला पंचायती राज अधिकारी कमाल किशोर का कहना है कि, जिले में ऐसी जागरूकता से उन्हें खुशी है। ऐसी महिला को वह ब्रांड एम्बेस्डर बनाना चाहेंगे।
input शिवनंदन साहू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो