scriptबोले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, इसी उपचुनाव में भाजपा को हराकर ले लूंगा बदला, उन्होने हमें धोखा दिया है | om prakash rajbhar said we defeat bjj in up byelection 2019 | Patrika News

बोले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, इसी उपचुनाव में भाजपा को हराकर ले लूंगा बदला, उन्होने हमें धोखा दिया है

locationकौशाम्बीPublished: Aug 26, 2019 04:30:38 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सुभासपा नेता ने बीजेपी को बताया दलित और पिछड़ा विरोधी

om prakash rajbhar

Om Prakash Rajbhar File Photo

मऊ. जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने पूरे तेवर में दिखे। उन्होने भाजपा पर खुलकर हमला बोला। इतना ही नहीं सीधे कहा कि बीजेपी ने हमें धोखा दिया है आने वाले उपचुनाव में भाजपा से बदला लेकर रहूंगा। साथ ही राजभर से मंच से भाजपा को दलित और पिछड़ा विरोधी भी बताया। बतादें कि ओम प्रकाश राजभर फतेहपुर तालनजरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बीजेपी के लोग मुझे धोखा तो दिये, लेकिन ये बात भूल गये कि सुभासपा ने अकेले उन्हे 125 सीटों पर जीत दिलाने का काम किया था। कहा कि अब आने वाल दिनों में विधानसभा की 13 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उन्हे हराकर हम अपने साथ धोखे का जवाब देंगे।
प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला

मंच से सुभासपा अध्यक्ष ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा की जीरो टॅालरेन्स की नारा देने वाली इस सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। कोई भी ऐसा सरकारी दफ्तर नहीं हैं जहां पर काम काज का रेट तय नहीं है। सरकार की नीतियों के चलते गरीबों को अधिकार नहीं मिल पा रहा है। कहा सरकार केवल गरीबों के हित का दावा कर रही है जबकि हकीकत ये है कि इस सरकार में गरीबों का बुरा हाल है।
लोकसभा चुनाव से अलग हुए थे दोनों दलों के रास्ते

बतादें कि 2017 का विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने वाली भाजपा और सुभासपा के रिश्ते 2019 लोकसभा चुनाव से पहले खत्म हो गये। सुभासपा के नेता लोकसभा चुनाव में भी अपने दल के लिए एक सीट चाहते थे लेकिन भाजपा ने आखिरी समय तक उन्हे भरोसा तो दिया पर सुभासपा को एक भी सीट नहीं दी गई। इससे नाराज होकर ओम प्रकाश ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया और मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। अब वो खुलकर भाजपा के लिए राजनीतिक जाल बिझाने का काम कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो