कौशाम्बी

जिस ओवर ब्रिज का अखिलेश यादव ने किया था उद्घाटन, उसमें हुआ बड़ा छेद, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण

अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद यह बात स्वीकार किया कि निर्माण के समय बरती गई अनियमितता के चलते पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।

कौशाम्बीJun 23, 2019 / 09:25 am

रफतउद्दीन फरीद

कौशाम्बी का रोही ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त

कौशांबी. जिले में रेलवे लाइन पर बना पहला ओवर ब्रिज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। तकरीबन डेढ़ साल पहले जनता के लिए खोला गया पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। 15 दिन पहले पुल के पश्चिमी लेन में बड़ा सूराख हुआ था, तो आज पूर्वी लेन में भी उसी तरह सूराख हो गया। फिलहाल पुल को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद यह बात स्वीकार किया कि निर्माण के समय बरती गई अनियमितता के चलते पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानी लोग पुल के क्षतिग्रस्त होने का जिम्मेदार जिला प्रशासन को मान रहै है। इस पुल का उद्घाटन सपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था, जबकि भाजपा शासनकाल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसका लोकार्पण किया था।
 

Kaushambi ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/23/kau_acc_1_4744358-m.jpg”> 

भरवारी कस्बे के नजदीक रोही रेलवे क्रासिंग के बगल दिल्ली-हावड़ा रुट पर ओवर ब्रिज बनाया गया है। मार्च 2018 में जिला प्रशासन को कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने स्थानांतरित किया। पुल के निर्माण के समय स्थानीय लोगों ने अनियमितता को लेकर अधिकारियों से शिकायत किया था। उस समय अधिकारियों ने शिकायतों को नजरअंदाज किया इसका खामियाजा आज दिखाई दे रहा है। रोही ओवर ब्रिज के पश्चिमी लेन में चार जून को एक बड़ा छेद हो गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मरम्मत कराए जाने की बात कहते हुए इस लेन पर आवागमन बंद कर दिया। पूर्वी लेन से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन शुरू किया गया।
 

Over Bridge Damage in Kaushambi
 

शनिवार दोपहर पुल के पिलर संख्या सात व आठ के बीच अचानक एक बड़ा सूराख हो गया। स्थानीय लोगों ने ओवर ब्रिज में आई गड़बड़ी की जानकारी प्रशासन को दिया। आनन-फानन में इलाकाई पुलिस व चायल एसडीएम घनश्याम कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पुल को पूरी तरीके से बंद कर दिया है। पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर अवरोधक लगा दिया गया है। एसडीएम चायल घनश्याम कुमार खुद यह स्वीकार करते हैं पुल के निर्माण में अनियमितता बरती गई इसके चलते या काफी कमजोर बना है। यही कारण है कि पुलिस ने जल्दी क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए अधिकारियों को कहा गया है। पिछली बार क्षतिग्रस्त पुल की जांच करने के लिए लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि अभी तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।
By Shivnandan Sahu
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.