script

महिला से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को नहीं खोज पा रही पुलिस, बेटे की बलि चढ़ाने की धमकी देकर करता था रेप

locationकौशाम्बीPublished: Sep 24, 2018 07:54:15 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

48 घंटे के बाद भी योगी पुलिस दिख रही लातार, रेप के मामले में भी पुलिस की कार्यप्रणाली से खड़े हो रहे हैं कई सवाल

crime case

महिला से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को नहीं खोज पा रही पुलिस, बेटे की बलि चढ़ाने की धमकी देकर करता था रेप

कौशाम्बी. झाड़फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के 48 घंटे बाद भी कोखराज पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी तांत्रिक अपने आवास में ताला बंद कर फरार हो गया है। तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें जिले के अलावा चित्रकूट जनपद में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। योगी राज में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त होने के साथ ही पुलिस को हीरो बताने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। लेकिन जब लोगों को पुलिस से बेहतर न्याय पाने की उम्मीद होती है तो पुलिस बैकफुट पर दिखती है। कौशांबी जनपद में भी महिला को झांसा देकर तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म किये जाने के मामले में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। जहां पुलिल 48 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर पाने में पूरी तरह से फ्लाप साबित हो रही है।
गौरतलब हो कि कोखराज थाना इलाके की एक महिला काफी दिनों से बीमार थी। उपचार के दौरान वह जिले के एक तांत्रिक के चक्कर मे फंस गई। तांत्रिक ने उसे ठीक करने का दावा कर उसके घर अनुष्ठान करवाया। आरोप है कि अनुष्ठान के समय रात गहराने पर उपचार के बहाने तांत्रिक ने महिला के परिजनों को घर से बाहर कर दिया। इसके बाद तांत्रिक ने अपने साथी की मदद से महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक ने महिला को धमकाया की उसने किसी को कुछ बताया तो तंत्र विद्या से उसके बेटे को मार डालेगा। तांत्रिक अपनी करतूत को अंजाम दे रफू चक्कर हो गया। महिला ने अपने साथ हुए वारदात की जानकारी पति को दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
महिला व उसके पति कोखराज पुलिस के पास पहुंचे जहां उन्हें उल्टे पांव वापस कर दिया। पीड़ित महिला ने पैलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन वहां से भी निराश लौटना पड़ा। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय के आदेश पर कोखराज पुलिस ने आखिरकार आरोपी तांत्रिक व उसके सहयोगी के खिलाफ दुराचार सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज किए 48 घंटे से अधिक बीत गए लेकिन अभी तक आरोपी तांत्रिक को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। दो टीमें गठित की गई हैं। कौशाम्बी के अलावा पड़ोसी जिले चित्रकूट के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही तांत्रिक सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो