कौशाम्बी

राजा भइया के पाले में आया सपा का यह दिग्गज मुस्लिम नेता देंगेे इतनी बड़ी जिम्मेदारी

फैसला सबको चौंकाने वाला है।

कौशाम्बीDec 15, 2018 / 01:08 pm

रफतउद्दीन फरीद

राजा भैैैैया

कौशाम्बी . 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले यूपी की राजनीति में अपनी नई पार्टी बनाकर भूचाल ला देने वाले उत्तर प्रदेश के बाहुबली राजा भैया एक बार फिर अपने फैसले से चौंकाने वाले हैं। कहा जा रहा था कि SC/ST एक्ट के विरोध में आए सवर्णों को साधकर राजा भैया दिल्ली की राजनीति में प्रवेश करना चाहते हैं और इसीलिये उनहोंने जनसत्ता दल का गठन किया है। पर इस पार्टी का सबसे पहला पदाधिकारी जिसे बनाने जा रहे हैं वह सवर्ण नहीं।
 

राजा भइया क जनसत्ता पार्टी के औपचारिक ऐलान के बाद अब सियासी पंडित इस बात पर नजर गड़ाए हैं कि वह पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां किसे देते हैं। पार्टी जल्द ही महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष व पार्टी की यूथ इकाई का गठन करेगी। सूत्रों की मानें तो इन सबपर बड़ी ही तेजी से काम चल रहा है। इस बीच कहा जा रहा है कि कौशाम्बी जिले में पार्टी का पहला अध्यक्ष अल्पसंख्यक यानि मुस्लिम वर्ग से हो सकता है।
 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे माजिद अली का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। कौशाम्बी के पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के गठन केा लेकर पार्टी के मुखिया राजा भइया के साथ लगातार सम्पर्क में हैं।
 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कौशाम्बी समेत आसपास के कई जिलों की कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। राजा भैया के साथ जुड़ने वालों की लिस्ट बड़ी लम्बी है। जिस तरह से लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में जिले से भारी भीड़ पहुंची थी उसके बाद से राजा ने कौशाम्बी केा तवज्जो देना शुरू कर दिया है। राजा से जुड़े सूत्रों की मानें तो कुछ राजनैतिक धुरंधरां को भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है।
By Shivnandan Sahu

Home / Kaushambi / राजा भइया के पाले में आया सपा का यह दिग्गज मुस्लिम नेता देंगेे इतनी बड़ी जिम्मेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.