scriptधनतेरस पर जमकर बरसी कुबेर की कृपा, बाज़ारों मे रौनक छाई | Roach in the markets on dhanteras festival at monday | Patrika News

धनतेरस पर जमकर बरसी कुबेर की कृपा, बाज़ारों मे रौनक छाई

locationफतेहपुरPublished: Nov 05, 2018 06:11:22 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

दो पहिया, चार पहिया वाहनों, बर्तन, सोने-चाँदी के आभूषणों की जमकर हुई खरीददारी

up news

धनतेरस पर जमकर बरसी कुबेर की कृपा, बाज़ारों मे रौनक छाई

कौशांबी. प्रकाश पर्व दीपावली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई| धनतेरस के दिन बाज़ारों मे खूब रौनक दिखाई पड़ी| चार पहिया हो या दो पहिया वाहनों के शो रूम सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही| बर्तन व सोने-चाँदी के आभूषण के दुकानों पर भी ग्राहकों की जमकर भी दिखाई पड़ी| इसके अलावा बराज मे लगी दूसरी दुकानों पर भी ग्राहक उमड़ पड़े|
धनतेरस के दिन वाहन, बर्तन व सोने-चाँदी के आभूषणों का खरीदना शुभ माना जाता है| धनतेरस के दिन जिले के विभिन्न बाज़ारों मे करोड़ों का कारोबार हुआ| दीपावली की शुरुआत धनतेरस पर्व के साथ होती है| धनतेरस के मौके पर जिले के विभिन्न बाज़ारों मे सुबह से ही रौनक दिखाई देने लगी थी| बाजार मे लगी बर्तन की दुकानों मे खरीददारों की भी उमड़ पड़ी| खरीददारों का मानना है कि धनतेरस के दिन बर्तन आदि की खरीरदारी शुभ होता है| बर्तन की दुकानों मे दोपहर बाद भीड़ दिखाई पड़ी| बर्तन कारोबारियों का मानना है कि शाम तक बिक्री बेहतर हो जाएगी|
दो पहिया वाहनों के शो रूममे जबरजस्त भी दिखाई पड़ी| सिराथू स्थित के दो पहिया शो रूम मे कुछ शर्तों के साथ प्रति बाइक दस हजार रुपये तक की छूट दी गई है| इसी तरह लगभग सभी वाहनों पर आकर्षण छूट दी जा रही है| एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस के दिन जिले भर मे लगभग एक हजार मोटरसायकिल बिक्री का अनुमान है|
इसी तरह दो सौ चार पहिया वाहनों की बिक्री भी होना लगभग तय है| आभूषण के खरीददारों की भी सर्राफा कारोबारियों के यहाँ भीड़ जुटी रही| सोना महंगा होने के बाद भी लोगों ने जमकर खरीददारी किया| बाजार मे लक्ष्मी-गणेश से लेकर अन्य सामानों की भी जमकर बिक्री हुई|
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो