scriptभाजपा का घमंड तोड़ने के लिए है सपा-बसपा गठबंधन: सरोज | samajwadi party leader indrajeet saroj big attack on bjp in up | Patrika News

भाजपा का घमंड तोड़ने के लिए है सपा-बसपा गठबंधन: सरोज

locationकौशाम्बीPublished: Mar 25, 2019 09:14:08 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर निशाना साध जमकर चलाये शब्दो के बाण

up news

भाजपा का घमंड तोड़ने के लिए है सपा-बसपा गठबंधन: सरोज

कौशाम्बी. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज कौशांबी लोकसभा के सिराथू विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सरोज ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इतना घमंड हो गए हैं कि उन्हें अगले 50 सालों तक किसी दूसरे दल की देश में सरकार बनते नहीं दिखाई दे रही है।
भाजपा के घमंड को तोड़ने के लिए सपा बसपा गठबंधन के उम्मीदवार चुनावी मैदान में आए है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछड़ा वर्ग व दलित आरक्षण के मुद्दे पर कानून का हवाला देते हैं, जबकि सवर्णों के लिए संविधान में संशोधन कर आरक्षण दे रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक जनपद मैं उन्हें भी निशाने पर रखा। सरोज ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री रहते हुए भी अपने क्षेत्र का विकास नहीं कराया है।
क्षेत्र के किसानों को नहर की जरूरत है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें गंगा मैं पंप कैनाल बनाकर सूखी पड़ी राम गंगा नहर में पानी लाना चाहिए। इंद्रजीत सरोज ने कहा कि भाजपा दूसरे के लिए वंशवाद की राजनीति पर कटाक्ष करती है लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। वंशवाद तो पिछले काफी समय से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने किसी भी चुनावी वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो