scriptबेटे से मिलने को तीन महीने से जेल का चक्कर काट रही मां की ऐसे चली गई जान, देखें तस्वीरें | Patrika News
कौशाम्बी

बेटे से मिलने को तीन महीने से जेल का चक्कर काट रही मां की ऐसे चली गई जान, देखें तस्वीरें

5 Photos
6 years ago
1/5

कौशाम्बी जिला जेल में बंद धर्मेन्द्र की मां मौत के बाद भी बेटे से नहीं मिल पाई। तीन महीने से बेटे से मिलने को कानपुर से कौशाम्बी का चक्कर लगाती रही मां। एक दिन कानपुर लौटते समय घायल हो गई। जिसकी वजह से उनकी जान चली गई।

2/5

बंदी धर्मेन्द्र के भाई अजय सैनी के मुताबिक पिछले महीने मृत मां जेल में बंद बेटे से मिलने कौशाम्बी जिला जेल आई थी। लेकिन दुर्भाग्यवश बेटे से मुलाकात भी नहीं कर सकी। लेकिन दुर्भाग्यवश बेटे से मुलाकात भी नहीं कर सकी।

3/5

कानपुर वापस लौटते वक्त सड़क हादसे में बंदी की मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद उसकी मौत हो गई।

4/5

जिला कारागार में निरुद्ध बंदी धर्मेन्द्र के मां की मौत के बाद परिजन शव लेकर कानपुर से करीब 150 किलोमीटर का लम्बा सफर तय कर जिला जेल पहुंचे। परिजनों ने जेल प्रशासन से बंदी को मृत मां की एक झलक मुंह दिखाने की गुहार लगाई। लेकिन जेल प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया बताते हुए परिजनों की फरियाद को ठुकरा दिया।

5/5

जिसके बाद परिजन पिछले 12 घंटो तक जिला जेल के बाहर मृत मां की शव को लेकर इस आशय से पड़े रहे कि उनकी फरियाद को जेल प्रशासन ने अनसुना कर दिया है तो शायद उन्हें जिला प्रशासन से मदद मिलेगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.