scriptयमुना में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत | Two child death by drown in yamuna river | Patrika News

यमुना में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

locationकौशाम्बीPublished: Nov 01, 2019 10:38:38 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

बुधवार की शाम महरनियां घाट पर नहाते समय डूब गए थे दो बच्चे

Drown

Drown

कौशाम्बी. सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव के महरनिया घाट पर बुधवार शाम नहाने गए दो बालक यमुना नदी में डूब गए। इससे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो बालको का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिल्हापुर गाव निवासी विक्रम सिंह व अरुण सिंह किसान हैं। विक्रम का 12 वर्षीय बेटा अर्पित और अरुण का 10 वर्षीय पुत्र रवि बुधवार शाम चार बजे घर में बिना किसी को बताए गाव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित महरनिया घाट पहुंचे और यमुना नदी में नहाने लगे। इसी दौरान अचानक दोनों की गहरे पानी में डूब गए। दोनों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि महरनिया घाट स्थित बड़े बिजली खंभे के समीप दो बच्चो के कपड़े नदी के किनारे पड़े हैं। जानकारी पाकर रोते बिलखते दोनों के परिजन नदी के किनारे पहुंचे और कपड़ों से शिनाख्त की। सूचना पाकर आई पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रवि का शव बरामद कर लिया। जबकि बृहस्पतिवार को अर्पित का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो