कौशाम्बी

कौशाम्बी में आग लगने से एक ही परिवार के 2 की मौत आठ की हालत गंभीर

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली अन्तर्गत रामपुर मडूकि गांव की घटना।

कौशाम्बीMar 26, 2019 / 10:14 am

रफतउद्दीन फरीद

आग

कौशाम्बी . उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में झोंपड़ी में आग लगने से दो सगे भाइयों की जलकर मौत हो गयी है। इसी घटना में परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना मझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मडूकी गांव की है। घटना की सूचना के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें

कांग्रेस में बगावत!, लोकसभा चुनाव में पार्टी के इस फैसले पर पूर्व सांसद ने उठाया सवाल

परिस्थितियों में आग लग गयी। आग ने पूरी झोंपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। इसके चलते उसमें परिवार के दो लोग जलकर मर गए, जबकि आठ लोग बुरी तरह से झुलस गए। उनकी हालत अब भी चिंताजनक बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच गयी। जिलाधिकारी ओर पुलिस अधीक्षक वहां पहुंच गए।
By Shivnandan sahu

Home / Kaushambi / कौशाम्बी में आग लगने से एक ही परिवार के 2 की मौत आठ की हालत गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.