कौशाम्बी

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने महागठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, राजा भैया के पार्टी बनाने के सवाल पर कहा…

महेंद्र नाथ पांडे बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता के निधन के बाद संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक आवास सिराथू पहुंचे थे

कौशाम्बीOct 10, 2018 / 07:55 pm

Akhilesh Tripathi

महेंद्र नाथ पांडेय

कौशांबी. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के पिता को श्रद्धांजलि देने सिराथू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने बसपा-सपा-कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन केवल अपनी खोई हुई भोग विलास की सत्ता पाने मात्र तक सीमित है उस गठबंधन के लिए कोई नैतिक बल नहीं है। महेंद्र नाथ पांडेय ने कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया के नई पार्टी बनाने के सवाल पर किसी भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता के निधन के बाद संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक आवास सिराथू पहुंचे थे, जहां उन्होंने दिवंगत श्याम लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर केशव प्रसाद को सांत्वना दिया, इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सिराथू से भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल के आवास पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुये बसपा-सपा-कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि गठबंधन सिद्धान्त, नीति व शुद्ध नियति से होता है, जो गठबंधन केवल और केवल अपनी खोई हुई भोग विलास की सत्ता पाने मात्र तक ही सीमित है, उस गठबंधन का कोई नैतिक बल बनी है। उसके होने न होने से प्रदेश की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता देख रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी योगी राज में जनता की भलाई के लिए अपने निर्णय काम हो रहा है। भाजपा इन फिजूल के विषयों पर ध्यान देने के बजाय (कनेक्ट टू पीपुल) जनता से जुडने का गठबंधन कर रही है| हमारे कार्यकर्ता अपने सरकारों के काम को संगठन के माध्यम से ले जाकर जनता से गठबंधन कर रहे हैं, वही हमारा मुख्य आधार है।
रायबरेली रेल हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने मदद का ऐलान किया है, भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पीड़ितों की यथा संभव मदद कर रहे हैं।
 

BY- SHIV NANDAN SAHU
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.