कौशाम्बी

अमेठी का विकास नहीं कर पाये, प्रदेश के विकास की बात बेमानी- रीता जोशी

यूपी सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस के युवराज पर जमकर हमला बोला

कौशाम्बीOct 13, 2017 / 08:38 pm

वाराणसी उत्तर प्रदेश

reeta

कौशांबी. प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, परिवार कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जिले के सांसद आदर्श गाँव शमसाबाद स्थित श्री फिरोज गांधी उच्चतर मध्यमिक विद्यालय मे स्कूली छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुये प्रदेश सरकार का जमकर गुणगान किया| प्रदेश के पूर्व मंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा द्वारा स्थापित विद्यालय पहुँची रीता जोशी ने कहा की देश व प्रदेश सरकार का शिक्षा के ऊपर अधिक ध्यान है| बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देकर देश के युवाओ को अच्छी शिक्षा व अच्छा वातावरण देने के पीछे मकसद है की यहाँ के बच्चे पूरे देश मे नाम रोशन करें| उन्होने कहा की इतिहास गवाह है की ग्रामीण क्षेत्र से ही पढ़ कर देश के कई राष्ट्रपति व कई महान वैज्ञानिको ने अपना नाम रोशन किया है|
 

प्रदेश की काबीना मंत्री रीता जोशी ने कई लाख रुपये से बनी आधा दर्जन सकड़ का लोकार्पण भी किया| पत्रकारों से बात कराते हुये कहा कि अहमदाबाद के गुजरात की तर्ज पर कुंभ नगरी इलाहाबाद मे एक ऐसा म्यूजियम बनाया जाएगा जिसमे इतिहासिक व पुरातात्विक की झलक दिखाई पड़े| महिलाओ के कल्याण के लिए कहा कि उनकी सरकार सभी विधवाओं को पेंशन देने जा रही है| गर्भवती महिलाओं के बारे मे कहा कि नई योजना के तहत अब ऐसी ग्रामीण महिलाओं को 6400 व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 6000 रुपए दिये जायेंगे| बौद्ध स्थली कौशांबी को बौद्ध परिपथ से जोड़े जाने का भी पर्यटन मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया|
 

गुजरात चुनाव मे राहुल गांधी के बयानबाजी पर कहा कि जिस परिवार के लोग अमेठी से सांसद रहे हैं वह वही का विकास नहीं कर पाये है, पूरे प्रदेश की बात करते हैं| गुजरात माडल को पूरा देश देख रहा है और गुजरात में भाजपा न जो विकास किया है उसी विकास के राह पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। रीता ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा का विकास नहीं दिखता।

Home / Kaushambi / अमेठी का विकास नहीं कर पाये, प्रदेश के विकास की बात बेमानी- रीता जोशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.