scriptससुर खदेरी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका | up police Dead body found in kaushambi | Patrika News

ससुर खदेरी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

locationकौशाम्बीPublished: Aug 23, 2019 04:31:26 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

मौके पर पहुंची पुलिस ने सौ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Dead Body Found

Dead Body Found

कौशाम्बी. पिपरी थाना क्षेत्र के खानपुर सतवा गांव के नजदीक ससुर खदेरी नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। चरवाहों ने शव की सूचना इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी। आशंका है कि शव कहीं दूर से बहकर आया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है। खानपुर सतवा गांव के तमाम लोग अपने पशुओं को चराने के लिए ससुर खदेरी नदी किनारे ले जाया करते हैं। आज भी जब चरवाहे अपने पशुओं को लेकर नदी की ओर गए तो वहां पर पानी में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। चरवाहों ने शव के बाबत पिपरी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पिपरी कोतवाली पुलिस व चायल राजकुमार मौजे पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक 23 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका है कि युवक की हत्या के बाद हत्यारों ने शव को ससुर खदेरी नदी में फेंक दिया है। जो बहकर खानपुर सतवा गांव के नजदीक जा पहुंची। चरवाहे यदि शव को ना देखते तो आगे बढ़ जाता, जो उफनाई यमुना में जाकर गायब हो सकता था। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि शव की सूचना पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी की शव की शिनाख्त कराई जाएगी। फिलहाल विधिक कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो