scriptजहां हो रहा था कन्या पूजन वहीं मासूम बच्ची के साथ महिला ने किया शर्मनाक काम… | Woman Leave Baby at Durga Puja Pandal in kaushambi | Patrika News

जहां हो रहा था कन्या पूजन वहीं मासूम बच्ची के साथ महिला ने किया शर्मनाक काम…

locationकौशाम्बीPublished: Oct 06, 2019 02:27:40 pm

जानिये क्या है पूरा मामला।

Baby

बच्ची

कौशाम्बी. नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और इस मौके पर जगह-जगह कन्या पूजन का आयोजन भी किया जा रहा है। सैनी कोतवाली के नजदीक कृषि मैदान में पंडाल लगा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई है। जहां कन्याओं का पूजन किया जा रहा था, उसी दुर्गा पंडाल से महज सौ मीटर दूर एक कलयुगी मां अपने मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक काम किया। उसे सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों की वहां भीड़ जुट गई। इस बीच उधर से गुजर रही एक स्थानीय महिला ने रो रही बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया और उसे अपने घर ले गई।
मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को हुई तो उसने बच्ची समेत उस महिला को थाने बुला लिया। महिला मासूम बच्ची को गोद लेना चाहती है जबकि कानून उसके आड़े आ रहा है। सैनी कोतवाली के नजदीक कृषि मैदान में दुर्गा पंडाल लगा हुआ है जहां शनिवार की शाम कन्या पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी पंडाल से महज सौ मीटर दूर सड़क किनारे एक महिला तीन माह की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदारों का ध्यान उसकी तरफ गया। दुकानदारों ने आसपास बच्ची की मां को तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। बच्ची को छोड़कर फरार होने की खबर आसपास के लोगों को लगी तो वहां भीड़ लग गई।
उसी समय वहां से गुजर रही चक सैनी गांव की कन्या देवी ने उसे अपनी गोद में ले लिया। कन्या देवी के गोद में जाते ही बच्ची शांत हो गई। दुकानदार को बता कर कन्या देवी मासूम बच्ची को अपने साथ घर ले गई। इधर मामले की जानकारी सैनी पुलिस को हुई तो वह महिला के घर जा पहुंची। पुलिस महिला व बच्ची को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद महिला बच्ची को अपने साथ ले जा सकती है। जबकि महिला बच्ची को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मामले में सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला लावारिस बच्ची को गोद लेकर अपना सकती है।
By Shivnandan Sahu

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो