बतादें कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव की रहने वाली मंघा देवी का उसके पति से अनबन चल रही थी। जिसके चलते वह पिछले कई सालों से अपने मायके में रहती आ रही है। आज सुबह वह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां पर कुछ लोगों ने उसकी ईंट से सिर कुछ कर हत्या कर दी। खेत की ओर जा रहे गांव के कुछ लोगों ने मंघा देवी का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। महिला की हत्या की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के अनुसार महिला की हत्या संपत्ति विवाद में की गई है। तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्दी घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।