scriptमहिला की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, पति भी घायल | Women death in firing in suspicious condition in Up Kaushambi | Patrika News

महिला की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, पति भी घायल

locationकौशाम्बीPublished: Jan 12, 2019 08:27:13 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

गोली की आवाज सुनकर पति दरवाजे पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दिया।

crime in chhattisgarh

कौशांबी में मर्डर

कौशाम्बी. पिपरी थाना के काठगांव में घर के अंदर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के पति को भी गोली मार कर घायल कर दिया गया। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते उससे पहले हमलावर फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि कुछ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके पति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल पति का प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया है। वही पुलिस इस पूरे घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

पिपरी थाना के काठगांव निवासी मोहम्मद गौस उनकी पत्नी सन्नो व छह साल का बेटा न्यूटी रात घर के अंदर सोए हुए थे। रात लगभग एक बजे दरवाजे पर कुछ आहट हुई तो सन्नो वहां जा पहुंची। दरवाजे पर ही घर के अंदर सन्नो को गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर मोहम्मद गौस दरवाजे पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दिया। गोली उनके हथेली को चीरती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर बगल के रहने वाले गौस के भाई व दूसरे पड़ोसी जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। घटना की सूचना पिपरी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पति पत्नी को एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति की हथेली में गोली लगने से गहरा जख्म है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पति को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। मृतका के मायके वालों ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
BY- SHIV NANDAN SAHU

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो