scriptलड़की को अकेला देख घर में घुस गया युवक, करने लगा ऐसी हरकत तभी आ गयीं महिलाएं और फिर… | Women Punished Boy who Try to Molest Girl in Kaushambi | Patrika News

लड़की को अकेला देख घर में घुस गया युवक, करने लगा ऐसी हरकत तभी आ गयीं महिलाएं और फिर…

locationकौशाम्बीPublished: May 14, 2018 05:44:01 pm

किशोरी से छेड़छाड़ करने पर युवक को मिली ऐसी सजा कि जिंदगी भर नहीं भूलेगा।

Ashiq ki Pitayi

मजनू का महिलाओं ने किया बुरा हाल

कौशांबी. वह लड़की को फोन करता, शुरू में उसके साथ प्यार भरी बातें करता, लड़की मना करती तो उसे कहता कि वह उसका जीवन भर खयाल रखेगा। लड़की फिर भी मना करती। आखिरकार लड़का अपनी औकात पर आ गया और लड़की के साथ फोन अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। कई लड़की के घर की महिलाओं ने फोन उठातीं तो उन्हें वह अपना परिचय घर के दामाद के रूप में देता। महिलाएं उसे बुरा-भला कहतीं तो वह हंसता। यह सिलसिला लगातार चल रहा था इससे उसका मन बढ़ा और फोन पर छेड़छाड़ करने वाला लड़का एक दिन लड़की को घर में अकेला देखकर अंदर घुस गया। प्यार जताने की कोशिश की तो लड़की ने चिल्ला दिया। घर में महिलाएं मौजूद थीं। वह भागता इसके पहले ही सभी ने उसे पकड़ लिया उसके बाद उसके साथ महिलाओं ने जो किया वह लड़का कभी नहीं भूलेगा।

ये है पूरा मामला
कौशाम्बी जिले के सरायअकिल थानाक्षेत्र के बिरनेर गांव मे रहने वाला एक व्यक्ति मेले व बाज़ारों मे चुरमुरा की दुकान लगाकर अपना व परिवार का पेट पालता है। आर्थिक तंगी के चलते काम में हाथ बटाने के लिए सोलह साल की बेटी भी पिता के साथ मेले मे चली जाती है। इसी बीच पड़ोसी गांव दरहा मे रहने वाले एक होमगार्ड का बेटा बड़ेलाल किशोरी को परेशान करने लगा। जैसे-तैसे किशोरी का मोबाइल नंबर पाने के बाद बड़े लाल की हरकते बढ़ गई। मनबढ़ बदेलाल आए दिन किशोरी के मोबाइल फोन पर काल करके अश्लील बाते करने लगा। जब कभी घर की महिलाएं फोन रिसीव करती तो उनसे अपना परिचय दामाद के रूप मे देता।

रविवार की शाम जब किशोरी का पिता बाजार गया था और महिलाएं किसी काम से पड़ोस मे थी तभी मौका देख युवक बड़ेलाल उसके घर मे घुस गया। घर के अंदर उसे देख किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार के महिलाओं ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। घर के अंदर घुसे युवक की हरकतों से नाराज महिलाओं ने उसे वहीं पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव मे तमाशाइयों की भीड़ जुट गई। चप्पलों से पिटाई के बाद महिलाओं ने ही उसके सिर के बाल मुंड दिया। इस बीच किसी ने मामले की सूचना इलाकाई पुलिस को दे दिया। गांव पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत मे ले लिया और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद थाना ले गई। मामले मे पीड़िता के पिता की तहरीर पर मनचले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
By Shivnandan Sahu
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो