scriptकवर्धा में सामने आई बड़ी लापरवाही, क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 श्रमिक, इधर 4 कोरोना पॉजिटिव घूमते रहे गांव में | 14 workers fled from quarantine center in Kawardha district | Patrika News

कवर्धा में सामने आई बड़ी लापरवाही, क्वारंटाइन सेंटर से भागे 14 श्रमिक, इधर 4 कोरोना पॉजिटिव घूमते रहे गांव में

locationकवर्धाPublished: May 24, 2020 02:02:05 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

जिले के पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पुटपुटा क्वारटाइन सेंटर में रह रहे श्रमिक शनिवार देर रात को भाग गए। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। (Coronavirus in Chhattisgarh)

कवर्धा में सामने आई बड़ी लापरवाही, क्वारंटाइन सेंटर से भागे श्रमिक, इधर चार पॉजिटिव मरीज घूमते रहे गांव में

कवर्धा में सामने आई बड़ी लापरवाही, क्वारंटाइन सेंटर से भागे श्रमिक, इधर चार पॉजिटिव मरीज घूमते रहे गांव में

कवर्धा. जिले के पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पुटपुटा क्वारटाइन सेंटर में रह रहे श्रमिक शनिवार देर रात को भाग गए। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम सभी श्रमिकों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार 14 श्रमिक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के जंगल में भेड़ चराने के लिए गए थे। वे पुटपुटा के आश्रित गांव चाटा, आमाटोला, डोकरी घटिया के थे। पुटपुटा के प्राइवेट स्कूल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, जिसमें इन तीनो गांव के 14 पुरुष थे। रविवार सुबह इन सभी के क्वारंटाइन सेंटर से भागने की खबर मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। श्रमिकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। (covid quarantine center in Kawardha)
Read more: घर लौटने की ये कैसी मजबूरी, चलती ट्रक में प्रवासी श्रमिक महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रात भर तड़पती रही दर्द में ….

चार पॉजिटिव मरीज घूमते रहे गांव में
कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। शनिवार को ग्राम पोलमी में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव में से चार लोगों का सैंपल लेने के बाद उन्हें निगरानी में नहीं रखा गया। ये न तो क्वारंटाइन सेंटर में थे ना ही किसी तरह की एहतिहात बरत रहे थे। जब चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आए तब तक ये लोग गांव में खुलेआम घूमते रहे। जिससे कई लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 17 मई को ग्राम पोलमी में मुंबई से लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला था। जिसके बाद मरीज के संपर्क में आए 50 लोगों का सैंपल लिया गया लेकिन सावधानी नहीं बरती गई। नतीजा ये रहा कि पॉजिटिव युवक का पिता, क्वारंटाइन सेंटर के दो रसोईया, सामान सप्लाई करने वाला सरपंच पति और गांव का एक दुकानदार एक साथ कोरोना से संक्रमित हो गए। ये सभी लोग रिपोर्ट आने से पहले खुलेआम गांव में घूमकर लोगों के सीधे संपर्क में थे। संदिग्ध होने के बावजूद इन्हें क्वारंटाइन या होम आइसोलेशन में नहीं रखा गया था। सीएमएचओ कबीरधाम डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। करीब चालीस लोगों का और सैंपल लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो