कवर्धा

भीषण आगजनी से १५ एकड़ का गन्ना जला

ग्राम हरिनछपरा के गन्ना के खेतों में एक नहीं दो स्थान पर लगने किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम हरीनछपरा के किसान भाई लाल कुर्रे ने अपने खेत के गन्ना के अवशेष को जला रहा था। तभी आग की लपटे दूसरे खेतों में जा पहुंचा।

कवर्धाApr 17, 2019 / 11:48 am

Panch Chandravanshi

15 acres of cane burn

कवर्धा . ग्राम हरिनछपरा में आगजनी की दो अलग-अलग घटनाएं हुई, जिसमें किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आगजनी की घटना में 15 एकड़ का गन्ना के साथ खेतों में बिछाई गई पाईप भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
ग्राम हरिनछपरा के गन्ना के खेतों में एक नहीं दो स्थान पर लगने किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम हरीनछपरा के किसान भाई लाल कुर्रे ने अपने खेत के गन्ना के अवशेष को जला रहा था। तभी आग की लपटे दूसरे खेतों में जा पहुंचा। आग इतनी भयंकर था कि काबू कर पाना मुश्किल था। देखते ही देखते 5 किसानों की खड़ी फसल जलकर खाक हो गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गन्ना फसल में आग लगने से खेतों में बिछाई गई पाईप भी पूरी तरह जल गया। आगजनी की घटना में जैतराम के 3 एकड़ गन्ना फसल के साथ 20 नग पाईप जलकर खाक हो गई। वहीं आनंद बघेल एक एकड़ की गन्ना फसल और 18 नग पाईप, बाबू राम साहू के 3 एकड़ 12 नग पाईप, रामजी साहू का ढाई का एकड़ का गन्ना व पुसाऊ कुर्रे का ढाई एकड़ का गन्ना जल कर राख हो गए।
दूसरी घटना में शार्ट सर्किट मुख्य कारण
एक घटना खेतों में गन्ना की अवशेष को जलाते समय हुई है, तो दूसरी घटना के पीछे शार्ट सर्किट मुख्य कारण बना। ग्राम हरिनछपरा में विद्युत तार गन्ना फसलों से होकर गुजरी है। इसके चलते छोटी सी चिंगारी भीषण आगजनी का कारण बना गया। विद्युत तार से निकलने वाले चिंगारी से भगवंता लहरें के 1 एकड़, सीताराम पात्रे के 1 एकड़ व परमेश्वर भारती 1 एकड़ सहित तीन एकड़ का गन्ना जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना शाम 6.30 बजे होने के कारण ग्रामीण नहीं पहुंच पाए और आनन फानन में फानन में फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन फायर बीग्रेड की वाहन भी नहीं पहुंच पाए। ऐसे में किसानों का गन्ना जलकर खाक हो गया। अब पीडि़त किसानों मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.