scriptलग्जरी वाहनों में हरियाणा से लाया जा रहा था 155 पेटी अंग्रेजी शराब | 155 cases of English liquor being brought from Haryana in luxury vehic | Patrika News

लग्जरी वाहनों में हरियाणा से लाया जा रहा था 155 पेटी अंग्रेजी शराब

locationकवर्धाPublished: Jan 25, 2020 11:30:31 am

Submitted by:

Panch Chandravanshi

कबीरधाम पुलिस अवैध शराब और गांजा तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह भी तीन लग्जरी कारों से 7.44 लाख रुपए के 155 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। कुकदूर थाना अंतर्गत शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार मध्यप्रदेश के बजाग की ओर से तीन वाहनों से अंग्रेजी शराब मुुंगेली ले जाया जा रहा है।

लग्जरी वाहनों में हरियाणा से लाया जा रहा था 155 पेटी अंग्रेजी शराब

लग्जरी वाहनों में हरियाणा से लाया जा रहा था 155 पेटी अंग्रेजी शराब

कवर्धा . कबीरधाम पुलिस अवैध शराब और गांजा तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह भी तीन लग्जरी कारों से 7.44 लाख रुपए के 155 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया।
कुकदूर थाना अंतर्गत शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार मध्यप्रदेश के बजाग की ओर से तीन वाहनों से अंग्रेजी शराब मुुंगेली ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कुकदूर और पंडरिया पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई। टीम राज्य सीमा पर निरागनी करते हुए अलग-अलग समय पर अवैध रूप से ले जा रहे 155 पेटी शराब जब्त किया। पहली कार्रवाई भोर सुबह हुई। जहां पर पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। इसके बाद दूसरी कार्रवाई सुबह 7 बजे और तीसरी कार्रवाई सुबह 11 बजे हुई। तीनों वाहनों की बारिकी की जांच की गई। तीनों वाहनों की जांच करने पर कुल 155 पेटी अंग्रेजी शराब विस्की बरामद किया गया। शराब की कीमत सात लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चारों शराब तस्कर को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
दो हरियाणा व और एक दिल्ली की कार
जब्त वाहन होण्डा सीआरवी कार जीएल ३ सीएके ३५८२ में ७०पेटी अंग्रेजी शराब थी। इसमें धरमवीर पिता भगवान जाट(४०)निवासी रोहतक हरियाणा, अंकित पिता आनंद कुंडू(२४) निवाीस सोनीपत हरियाणा सवार थे। वाहन एचआई २० ह्यूनडाई एचआर ५१ बीक्यू ९०११ से ४० पेटी जब्त की जिसमें मोनू पिता भगवान जाट(२८) निवासी भदराली मुंगेली और फोर्ट इकोस्पोर्ट वाहन एचआर१४ क्यू ०५६१ से ४५ पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया, जिसमें आरोपी आनिल पिता धरमपाल निवासी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। तीनों वाहन की कीमत २३ लाख रुपए आंाका गया।
फोन से ही शराब का ऑर्डर
पुलिस के अनुसार दो लग्जरी कार हरियाणा और एक कार दिल्ली का है। जब्त अंग्रेजी शराब हरियाणा से लाया जा रहा है जिसेे मुंगेली में डिलीवरी की जाती। शराब का ऑर्डर मुंगेली से फोन पर किया गया। शराब जैसे मुंगेली पहुंचाई जाती, वहां पर अन्य वाहनों में पेटी को रखा जाता। बताया जाता है कि शराब का ऑर्डर केवल फोन से होता है। कुछ रुपए एडवांस में देना होता है। इसके बाद बाकी रुपए डिलीवरी के समय।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो