कवर्धा

रायपुर से जबलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त: मां-बेटे की मौत, कई यात्री हुए घायल

3 Photos
Published: February 08, 2018 12:17:54 pm
1/3

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिल्फी घाटी में एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

2/3

यात्री बस रायपुर से जबलपुर जा रही थी, इसी बीच तेज रफ्तार बस चिल्फी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई।

3/3

यात्री बस जीवन/महिंद्रा बस सर्विस की बतायी जा रही है। इस हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है, उनमे मां और बच्चे शामिल है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.