scriptगैस सिलेंडर बदलते ही घर में हुआ धमाका, 8 महीने की बच्ची सहित 6 लोग बुरी तरह झुलसे | 6 people burn by fire in gas cylinder in Kawardha Chhattisgarh | Patrika News

गैस सिलेंडर बदलते ही घर में हुआ धमाका, 8 महीने की बच्ची सहित 6 लोग बुरी तरह झुलसे

locationकवर्धाPublished: Apr 06, 2019 06:19:40 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

घरेलु गैस सिलेण्डर से घर में आग लगने की घटना से लोग पूरी तरह सहम गए।

accident news

गैस सिलेंडर बदलते ही घर में हुआ धमाका, 8 महीने की बच्ची सहित 6 लोग बुरी तरह झुलसे

कवर्धा. कीचन में रखे गैस सिलेण्डर गृहणियों के लिए सुविधाजनक होने के साथ ही काफी खतरनाक भी है। इसके उपयोग के दौरान थोड़ी सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ऐसा ही हादसा कवर्धा जिले में हुआ जहां घरेलु गैस सिलेण्डर से घर में आग लगने की घटना से लोग पूरी तरह सहम गए।

accident news

शहर के कैलाश नगर में चौकी के पास शिक्षक भरत चंद्रवंशी के घर का रसोई गैस सिलेण्डर खत्म हो चुका था। सुबह का समय था लिहाजा घर के कामकाजी लोगों को नाश्ते के बाद अपने-अपने काम के लिए निकलना था। इसके लिए महिलाओं ने पड़ोसी धन्ना निषाद को बुलाए। वह सिलेण्डर को बदल ही रहा था कि नए सिलेण्डर से गैस रिसाव हो गया। गैस निकलते ही तेजी से आग फैल गई।

accident news

इससे घर के चार सदस्य के अलावा दो पड़ोसी गंभीर रुप से घायल हो गए। धन्ना आग की लपटों से कीचन से बाहर निकला। घटना के मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। घायलों को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आग को बुझाने के लिए फायर ब्रीगेड को बुलाया गया। जिन्होंने घर में फैल चुकी आग को बुझाया। आगजनी से पलंग, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह से जल गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो